Moto E7 Power भारत में 19 फरवरी को होगा लॉन्च, जानें क्या हो सकती हैं खासियतें...

मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2021 14:50 IST
ख़ास बातें
  • Moto E7 Power इस हफ्ते हो सकता है लॉन्च
  • Moto E7 Plus पिछले साल हुआ था लॉन्च
  • मोटो ई7 पावर बजट स्मार्टफोन हो सकता है

Moto E7 Power में मिल सकता है फिंगरप्रिंट स्कैनर

Moto E7 Power स्मार्टफोन भारत में 19 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन पिछले काफी समय से लीक्स का हिस्सा बना हुआ था और हाल ही में सामने आई गीकबेंच लिस्टिंग से इशारा मिला था कि यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा। इसके अलावा, पुष्टी हो गई है कि मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन 5,000 एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। Moto E सीरीज़ में Moto E7 Plus शामिल है, जो कि ग्लोबली पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुआ था। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोटो ई7 पावर एक बजट स्मार्टफोन होगा।
 

Moto E7 Power availability

हालांकि, Motorola ने फिलहाल Moto E7 Power की कीमत के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है। लेकिन यह पुष्टि हो गई है कि यह स्मार्टफोन Flipkart पर 19 फरवरी दोपहर 12 बजे से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन सिंगल 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन से लैस होगा।
Advertisement
 

Moto E7 Power specifications

मोटो ई7 पावर फोन 6.5 इंच एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले से लैस होगा। कंपनी ने ट्वीट के माध्यम से पुष्टी कर दी है कि यह फोन 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। इसके अलावा इसमें सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा।

लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, मोटो ई7 पावर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर से लैस होगा।  फोन का सिंगल कोर स्कोर 153 और मल्टी-कोर स्कोर 865 है। गीकबेंच लिस्टिंग में यह भी दिखता है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Motorola India के लेटेस्ट ट्वीट में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। हालांकि, फिलहाल कैमरा डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.