Moto E6 की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

ट्विटर पर मोटो ई6 की तस्वीरें साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में मोटोरोला का यह हैंडसेट अलग-अलग एंगल से नज़र आ रहा है। Moto E6 के बेज़ल चौड़े हैं। Motorola का लोगो डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जून 2019 14:27 IST
ख़ास बातें
  • Moto E6 में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं
  • मोटो ई6 में बैक पैनल टेक्सचर्ड है जिससे फोन की ग्रिप बेहतर रहेगी
  • Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था
Motorola One Vision को लॉन्च करने के बाद लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी Motorola अब Moto E6 सीरीज़ को पेश करने की तैयारी कर रही है। Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था। अब Moto E6 वेरिएंट की तस्वीरें नामी टिप्सटर Evan Blass (@evleaks) द्वारा लीक की गई हैं। तस्वीरों से साफ है कि फोन बजट सेगमेंट का होगा। इसमें चौड़े बेज़ल, एक रियर कैमरा, 3.5 एमएम ऑडियो जैकै और टेक्सचर्ड बैकपैनल होगा।

इवान ब्लास ने ट्विटर पर मोटो ई6 की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोटोरोला का यह हैंडसेट अलग-अलग एंगल से नज़र आ रहा है। Moto E6 के बेज़ल चौड़े हैं। Motorola का लोगो डिस्प्ले के नीचे मौज़ूद है। टॉप बेज़ल में सेल्फी सेंसर और ईयरपीस के लिए जगह है। बैक पैनल टेक्सचर्ड है जिससे फोन की ग्रिप बेहतर रहेगी। पिछले हिस्से पर एक मात्र सेंसर है। फोन में पिछले हिस्से पर भी Motorola का लोगो भी है। संभवतः यह फिंगरप्रिंट सेंसर का भी काम करेगा।

किनारों की बात करें तो Moto E6 में दायीं तरफ वॉल्यूम और पावर बटन हैं। वहीं, 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। अफसोस कि फोन का निचला किनारा नहीं दिखाया गया है। यहां पर स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट होने की संभावना प्रबल है।

फिलहाल, इस फोन के लॉन्च के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Moto E6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। खबर है कि स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। Moto E6 में पिछले हिस्से पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का कैमरा होने का दावा है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर से लैस 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाए की बात की गई है। बैटरी क्षमता को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Moto E6 Plus को हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया था। पता चला था कि यह मीडियाटेक हीलियो पी22 और 2 जीबी रैम के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  11. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.