मोटो ई4 के बारे में पता चला, स्पेसिफिकेशन भी हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2017 11:59 IST
ख़ास बातें
  • सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर मोटो ई4 को देखा गया है
  • लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
लेनोवो ने अपने मोटोरोला ब्रांड के तहत पिछले साल जुलाई में मोटो ई3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। भारत में कंपनी ने 7,999 रुपये वाले मोटो ई3 पावर स्मार्टफोन को पेश किया था। लेकिन अब ख़बरें हैं कि कंपनी इस स्मार्टफोन के अपग्रेड वेरिएंट मोटो ई4 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर मोटो ई4 को देखा गया। एफसीसी लिस्टिंगं से इस फोन के कुछ फ़ीचर व स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है।

एफसीसी पर आने वाले मोटो स्मार्टफोन को मॉडल नंबर एक्सटी1762 नाम से लिस्ट किया गया है। एफसीसी की लिस्टिंग को सबसे पहले ड्रॉयडहोलिक ने देखा। लिस्टिंग के अनुसार, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।  मोटो ई4 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई जैसे फ़ीचर होंगे। फोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होगी। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

मोटो ई3 के अपग्रेड वेरिएंट मोटो ई4 के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है। लेकिन इस स्मार्टफोन में 2800 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। ख़बरों के मुताबिक, इस फोन के कई वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं और एक वेरिएंट में 32 जीबी स्टोरेज होगी।

बता दें कि मोटो ई3 पावर में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन में 64- बिट 1 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6735पी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी720 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

मोटो ई3 पावर में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा दिया गया है। यह बर्स्ट, पनोरमा और एचडीआर मोड से लैस है। यूज़र स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके तस्वीरें ले पाएंगे। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ब्यूटीफिकेशन मोड भी दिया गया है। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डुअल सिम सपोर्ट करता है। मोटो ई3 पावर में 3500 एमएएच की बैटरी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.