Moto E4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 17 जुलाई को हो सकता है लॉन्च

लेनोवो के मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हैंडसेट के बारे में कई बार जानकारियां लीक हुई हैं। ताज़ा रिपोर्ट में मोटो ई4 के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है।

Moto E4 की कीमत और स्पेसिफिकेशन फिर लीक, 17 जुलाई को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Moto E4 को 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • इसकी कीमत 249.99 कनाडियन डॉलर (करीब 12,000 रुपये) होने का दावा
  • नई जानकारी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने ट्विटर पर दी
विज्ञापन
लेनोवो के मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस हैंडसेट के बारे में कई बार जानकारियां लीक हुई हैं। ताज़ा रिपोर्ट में मोटो ई4 के स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तृत जानकारी मिली है। इसके साथ हैंडसेट की कीमत और लॉन्च तारीख के संबंध में भी पता चला है। Moto E4 को 17 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत 249.99 कनाडियन डॉलर (करीब 12,000 रुपये) होने का दावा किया गया है।

नई जानकारी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने ट्विटर पर दी। यहां पर इस टिप्सटर ने मोटो ई4 की स्पेक्स पर्ची साझा की है। इस सूची से पता चला है कि मोटो ई4 एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 294 पिक्सल प्रति इंच है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में 1.25 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6737एम कॉर्टेक्स-ए53 क्वाड-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और माली-टी720एमपी2 जीपीयू दिए जाने की उम्मीद है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक की माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने की सुविधा होगी।

कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 को 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। यह ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस होगा। सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। बैटरी 2800 एमएएच की होगी। हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी4.2, एनएफसी (चुनिंदा मार्केट), वाई-फाई 802.11एन, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और जीपीएस होने की उम्मीद है। लिस्टिंग से मोटो ई4 के लूनर ग्रे कलर वेरिएंट के बारे में पता चला है। रोलेंड क्वांट ने दावा किया है कि इस हैंडसेट को जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। कनाडा में इसकी कीमत 249.99 कनाडियन डॉलर (करीब 12,000 रुपये) होगी।

पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली थी कि मोटो ई4 के अनलॉक्ड वर्ज़न की कीमत 150 यूरो (करीब 10,500 रुपये) होगी। वहीं, मोटो ई4 प्लस के दो वेरिएंट होंगे जिनकी कीमत 190 यूरो (करीब 13,300 रुपये) से शुरू होगी। इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत और ज़्यादा होगी। मोटो ई4 प्लस में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके अलावा ग्राहकों के पास 3 जीबी रैम का विकल्प भी होगा। सबसे बड़ा बैटरी डिपार्टमेंट में देखने को मिलेगा। Moto E4 Plus में 5000 एमएएच की बैटरी होगी।

टिप्सटर इवान ब्लास के पुराने खुलासे के मुताबिक, मोटो ई4 प्लस वास्तविक तौर पर मोटो ई4 का सिर्फ बड़ा वेरिएंट ही नहीं है। इसके डिज़ाइन में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। इसमें फ्रंट पैनल पर होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड होगा। मोटो ई4 में कोई फ्रंट बटन होगा ही नहीं। फ्रंट कैमरे की जगह भी एक-दूसरे से काफी अलग होगी। Moto E4 Plus का बेज़ल भी Moto E4 की तुलना में बेहद ही पतला होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »