लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी लंबे वक्त से भारत में मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने के संबंध में टीज़र ज़ारी करती रही है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन को 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
लेनोवो की स्वामित्व वाली मोटोरोला कंपनी लंबे वक्त से भारत में मोटो ई4 प्लस को लॉन्च करने के संबंध में टीज़र ज़ारी करती रही है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन को 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए गए हैं। इवेंट में Moto E4 Plus की कीमत और उपलब्धता का खुलासा किया जाएगा।
इस हफ्ते की शुरुआत में मोटोरोला ने पुष्टि की थी कि Moto E4 Plus जल्द आ रहा है। इस बीच कंपनी ने चुपचाप ऑफलाइन मार्केट में मोटो ई4 मार्केट में 8,999 रुपये वाले मार्केट में लॉन्च कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इतना तो तय है कि मोटो ई4 प्लस की कीमत भारत में मोटो ई4 से ज़्यादा होगी।
याद रहे कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस को जून महीने में क्रमशः 129.99 डॉलर (करीब 8,300 रुपये) और 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। टीज़र में भी कंपनी इस फ़ीचर पर खासा ज़ोर दे रही है।
Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में भी मोटो ई4 वाले 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। अमेरिकी मार्केट में मोटो ई4 प्लस के दो स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 16 जीबी और 32 जीबी। दोनों ही मॉडल 2 जीबी रैम के साथ आएंगे। मोटो ई4 प्लस को तीन रंग में पेश किया गया है- आइरन ग्रे, ऑक्सफोर्ड ब्लू और ब्लश गोल्ड। स्थानीय मार्केट में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 179.99 डॉलर (करीब 11,600 रुपये) है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर