Moto E4 Plus अब अमेज़न इंडिया पर भी बिकेगा

मोटोरोला इंडिया ने अपने Moto E4 Plus स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया था। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक बड़ी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीद पाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 जनवरी 2018 13:12 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी
  • अब तक सिर्फ फ्लिपकार्ट पर बिकता था मोटो ई4 प्लस
  • अमेज़न इंडिया पर भी यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा
मोटोरोला इंडिया ने अपने Moto E4 Plus स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल जुलाई महीने में लॉन्च किया था। यह फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव प्रोडक्ट था। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक बड़ी बैटरी वाले इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया से भी खरीद पाएंगे। बताया गया है कि यह फोन आइरन ग्रे और फाइन गोल्ड रंग में 4 जनवरी से उपलब्ध हो जाएगा। बता दें कि सितंबर महीने में इस फोन का ऑक्सफोर्ड ब्लू कलर वेरिएंट भी लॉन्च हुआ था। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की बैटरी। इस प्लेटफॉर्म पर भी यह फोन 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
 

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।
 
आपको लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा का अनुभव मिलेगा। फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और 4जी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

स्मार्टफोन के रियर पर मोटोरोला का बैटविंग लोगो और एक स्पीकर ग्रिल है। स्मार्टफोन के होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है और वॉल्यूम व पावर बटन दोनों फोन के दांयें किनारे पर है। मोटो ई4 प्लस के ऊपर की तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है और यह स्मार्टफोन एक वाटर रेपेलेंट नैनो-कोटिंग के साथ आता है। स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट सेंसर में वन की नैव फ़ीचर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto E4 Plus Price, Moto E4 Plus Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.