Moto E4 और Moto E4 Plus में क्या कुछ है खास

मोटो ई4 प्लस को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये पर मिलेगा। इवेंट में Moto E4 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था। वैसे, यह ऑफलाइन मार्केट में पिछले महीने से उपलब्ध रहा है। Moto E4 की कीमत 8,999 रुपये है। लॉन्च इवेंट में हमें दोनों ही मोटो ई4 मॉडल को इस्तेमाल करने का मौका मिला। पहली नज़र में हमें ये स्मार्टफोन ऐसे लगे।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 13 जुलाई 2017 13:59 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया था
  • यह फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये पर मिलेगा
  • इवेंट में Moto E4 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया
मोटो ई4 प्लस को भारत में बुधवार को लॉन्च किया गया था। कंपनी ने जानकारी दी है कि यह फ्लिपकार्ट पर 9,999 रुपये पर मिलेगा। इवेंट में Moto E4 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया गया था। वैसे, यह ऑफलाइन मार्केट में पिछले महीने से उपलब्ध रहा है। Moto E4 की कीमत 8,999 रुपये है। लॉन्च इवेंट में हमें दोनों ही मोटो ई4 मॉडल को इस्तेमाल करने का मौका मिला। पहली नज़र में हमें ये स्मार्टफोन ऐसे लगे।  

दोनों मॉडल में कुछ अंतर हैं। Moto E4 Plus में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जबकि Moto E4 में 5 इंच का एचडी स्क्रीन। साइज़ में अंतर होने के कारण मोटो ई4 का डिस्प्ले, प्लस वेरिएंट की तुलना में ज़्यादा क्रिस्प नज़र आता है। Moto E4 Plus की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है, जबकि छोटे वेरिएंट में आपको 2800 एमएएच की बैटरी मिलती है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Moto E4 Plus में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। वहीं, Moto E4 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज। दोनों ही मॉडल में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। दोनों ही हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलते हैं। हैंडसेट के साथ बिताए सीमित समय में हमें परफॉर्मेंस में कोई बड़ी कमी नहीं नज़र आई। हालांकि, डिस्प्ले पर रखे गए यूनिट में चुनिंदा ऐप ही मौज़ूद थे।
 

मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस

Moto E4 Plus में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि मोटो ई4 रियर हिस्से पर 8 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। दोनों ही हैंडसेट में आगे की तरफ 5 मेगापिक्सल के सेंसर दिए गए हैं। दोनों ही हैंडसेट के फ्रंट कैमरे से ली गई तस्वीरें पहली नज़र में अच्छी लगीं। वहीं, रियर हिस्से के कैमरे की परफॉर्मेंस को औसत ही कहेंगे।
Advertisement

मोटो ई जेनरेशन के पुराने फोन की तुलना में मोटो ई4 और मोटो ई4 प्लस का डिज़ाइन गौर करने वाला है। दोनों ही फोन में मेटल बॉडी है और पिछले हिस्से पर गोलाकर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल अब मोटो लाइनअप का ट्रेडमार्क डिज़ाइन बन चुका है। हाथों में Moto E4 और Moto E4 Plus मजबूत होने का एहसास देते हैं, लेकिन बहुत ज़्यादा प्रीमियम नहीं। वैसे, कीमत को देखते हुए ज़्यादातर यूज़र इसी कमी को नज़रअंदाज़ कर सकते हैं।

Moto E4 का डाइमेंशन 144.5x72x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। दूसरी तरफ, बड़ी बैटरी और डिस्प्ले के कारण Moto E4 Plus ज़्यादा लंबा और मोटा है। इसका डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम। हालांकि, दोनों में से किसी को भी हाथ में लेकर इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती। अब बात मोटो वन की नेविगेशन फ़ीचर की। दोनों ही फोन में फ्रंट पैनल पर होम बटन है जो फिंगरप्रिंट सेंसर भी हैं। आप इसका इस्तेमाल करके एंड्रॉयड इंटरफेस को एक हाथ से इस्तेमाल कर पाएंगे। वैसे, यह फ़ीचर कई परिस्थितियों में काम तो आएगा, लेकिन हर किसी के लिए इससे रूबरू होना आसान नहीं होगा।
Advertisement

इस कीमत में मोटो ई4 की भिड़ंत शाओमी रेडमी 4 और यू यूरेका ब्लैक से होगी। वहीं, मोटो ई4 प्लस के सामने इनफोकस टर्बो 5, लेनोवो के6 पावर और असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स जैसी चुनौतियां होंगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.