Moto C2 होगा कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन, जानकारी लीक

Motorola का नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन जल्द दस्तक दे सकता है। नई जानकारियां सामने आ रही हैं कि मोटो सस्ते...

Moto C2 होगा कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो फोन, जानकारी लीक

Moto C2

विज्ञापन
Motorola का नया एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन जल्द दस्तक दे सकता है। नई जानकारियां सामने आ रही हैं कि मोटो सस्ते एंड्रॉयड गो फोन लाने पर विचार कर रही है।  संभवत: यह Moto C2 हो सकता है। स्मार्टफोन के बजट फोन होने की उम्मीद है, जिसमें 1 जीबी रैम और 2100 एमएएच की बैटरी होगी। इस हैंडसेट की जगह-जगह सर्टिफिकेशन के दौरान तस्वीरें लीक हुई हैं। Moto C2 दरअसल एफसीसी पर देखा गया है, जिसे सबसे पहले नैशविल चैटर क्लास ने रिपोर्ट किया है।

रिपोर्ट से इतर, इस स्मार्टफोन के पहले भी कई वेरिएंट देखे जा चुके हैं, जो कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुए थे। इनमें है XT1920-15, XT1920-16, XT1920-18 और XT1920-19. XT1920-15 के पश्चिमी यूरोप बाज़ार में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, XT1920-16 यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका में आ सकता है। आखिरी के दो वेरिएंट लैटिन अमेरिका में सिंगल सिम व डुअल सिम वेरिएंट के तौर पर आ सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन पर जाएं तो Moto C2 में 1 जीबी रैम होंगे, 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज दिया जाएगा। फोन को पावर देगी 2000/2100 एमएएच की बैटरी। साथ ही वाई-फाई, ब्लूटूथ सपोर्ट होगा। इस बजट फोन में 5.2 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है।

 Motorola One Power की अफवाहों पर जाएं तो कहा गया है कि यह एक मिड रेंज फोन होगा, जिसमें शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होकर आने की उम्मीद है। फोन को पावर देगी 3780 एमएएच की बैटरी। साथ ही स्मार्टफोन में है डुअल रियर कैमरा, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Motorola, Moto, Moto C2
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »