मोटो सी, मोटो सी प्लस स्मार्टफोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2017 14:39 IST
मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, ऐसा लगता है कि लेनोवो बजट सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। अब, मोटो सी और मोटो ई सीरीज़ के स्मार्टफोन के बारे में लीक में जानकारी सामने आई है। मोटो सी और मोटो सी प्लस से जुड़ी लेटेस्ट लीक में पता चला है कि, ये फोन पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। और लेनोवो के अब तक के सबसे किफ़ायती हैंडसेट होंगे।

वेंचर बीट के इवान ब्लास की रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 और जी5 प्लस स्मार्टफोन की तरह ही मोटो सी और मोटो सी प्लस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे। इन दोनों डिवाइस में 5 इंच डिस्प्ले होगा। हालांकि, मोटो सी प्लस में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के साथ एचडी स्क्रीन होने का खुलासा हुआ है। लेकिन मोटो सी में 480x854 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का एफडब्ल्यूवीजीए स्क्रीन हो सकता है।
Advertisement

ख़ास बात है कि, लेनोवो द्वारा मोटो सी के 3जी और 4जी दोनों वेरिएंट लॉन्च करने की ख़बरें हैं। हालांकि इनके स्पेसिफिकेशन में फर्क हो सकता है लेकिन मोटो सी प्लस का सिर्फ एक 4जी एलटीई मॉडल होगा।

आने वाले दोनों मोटो स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर होने का पता चला है। मोटो सी के 3जी वेरिएंट में 1.3 गीगाहर्टज़ पर चलने वाला 32-बिट प्रोसेसर और मोटो सी प्लस में 64-बिट वर्ज़न होगा। मोटो सी के 4जी वेरिएंट में 64-बिट वर्ज़न होगा जो 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलेगा।
Advertisement

मोटो सी वेरिएंट में 1 जीबी रैम और मोटो सी प्लस स्मार्टफोन में 1 जीबी और 2 जीबी रैम दिया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें तो, मोटो सी प्लस में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जबकि मोटो सी में 8 जीबी या 16 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, बाज़ारों और सेल्युलर मॉडम के हिसाब से स्टोरेज अलग-अलग हो सकती है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा होगी।
Advertisement

बैटरी की बात करें तो, मोटो सी स्मार्टफोन में 2350 एमएएच की बैटरी होने का खुलासा हुआ है। मोटो सी प्लस में करीब दोगुनी 4000 एमएएच के आसपास बैटरी दी जा सकती है।

अब बात कैमरे की, मोटो सी में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा (3जी वेरिएंट में फिक्स्ड फोकस और 4जी में ऑटो फोकस) दिया जा सकता है। इस फोन में फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो सी प्लस में फ्रंट कैमरा होगा लेकिन इसमें मुख्य इमेज सेंसर को 8 मेगापिक्सल तक दिया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन वेरिएंट को ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रेड कलर वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.