जेब में रखा 1,000 रुपये का फोन में अचानक हुआ ब्लास्ट, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति दुकान में बैठा था और अचानक उसकी शर्ट में रखे फोन ने आग पकड़ ली।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2023 18:42 IST
ख़ास बातें
  • यदि फोन समय पर बाहर नहीं निकलता, तो कपड़ों में आग फैल सकती थी
  • व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है
  • 76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था
केरल के त्रिशूर जिले में एक बुजुर्ग की कमीज की जेब में रखा मोबाइल फोन अचानक फट गया। घटना कैमरे में भी कैद हुई, जिसमें देखा गया है कि व्यक्ति बैठा हुआ था, जब अचानक उसकी शर्ट की जेब में रखा फोन में आग की लपटे उठने लगी। अच्छी बात यह है कि बुजुर्ग झुलसने से बाल-बाल बच गया। हैरानी इस बात की है कि यह एक स्मार्टफोन नहीं, बल्कि फीचर फोन था। पिछले कुछ वर्षों में हमें स्मार्टफोन में आग लगने की कई घटनाएं देखने को मिल चुकी हैं। 

NDTV के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है कि राज्य में एक महीने से भी कम समय में हुई मोबाइल फोन के अचानक फटने की यह तीसरी घटना है। घटना उस समय की है, जब 76 वर्षीय व्यक्ति मारोटिचल इलाके में एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था।
Advertisement

रीजनल न्यूज चैनल मनोरमा न्यूज द्वारा शेयर CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यक्ति दुकान में बैठा था और अचानक उसकी शर्ट में रखे फोन ने आग पकड़ ली। आग अचानक लगी और बेहद तेजी से लपटों में बदल गई। गनीमत है कि बुजुर्ग ने समय रहते उस फोन को अपनी जेब से बाहर निकाल लिया और आग बुझा दी। रिपोर्ट कहती है कि यह स्मार्टफोन नहीं, बल्कि करीब 1,000 रुपये का फीचर फोन था। ब्रांड का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। 


यदि फोन समय पर बाहर नहीं निकलता, तो कपड़ों में आग फैल सकती थी और घटना एक बड़े हादसे के रूप में बदल सकती थी। रिपोर्ट कहती है कि सओल्लूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को कोई चोट नहीं पहुंची है। 

पिछले हफ्ते कोझिकोड शहर में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, जहां पैंट की जेब में रखा एक मोबाइल फोन फट जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। इससे पहले, 24 अप्रैल को त्रिशूर की रहने वाली एक आठ वर्षीय लड़की की मोबाइल फोन फट जाने से मौत हो गई थी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: phone blast, Kerala, Smartphone Blast, Mobile Blast
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.