Mobiistar XQ Dual, CQ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Mobiistar ने भारत में XQ Dual और CQ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में कंपनी ने इन फोन से पर्दा उठाया...

Mobiistar XQ Dual, CQ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर
ख़ास बातें
  • Mobiistar ने भारत में XQ Dual और CQ स्मार्टफोन उतारे
  • नई दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में कंपनी ने उठाया पर्दा
  • दोनों स्मार्टफोन सेल्फी फोकस्ड हैं
विज्ञापन
Mobiistar ने भारत में XQ Dual और CQ स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित हुए एक इवेंट में कंपनी ने इन फोन से पर्दा उठाया। दोनों स्मार्टफोन सेल्फी फोकस्ड हैं। वियतनामी कंपनी मोबीस्टार ने इन्हें इंडिया में बेहतर सेल्फी अनुभव देने की मंशा के साथ उतारा है। कंपनी ने फोन में ब्यूटी फिल्टर भी दिए हैं, जो स्किन को ब्राइट और सॉफ्ट करने में मददगार होंगे। दोनों मोबीस्टार मॉडल की सेल एक्सक्लूसिव तौर पर 30 मई को फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
 

Mobiistar XQ Dual, CQ की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर

Mobiistar XQ Dual की कीमत 7,999 रुपये है, जबकि  CQ को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन ब्लैक, गोल्ड रंग वेरिएंट में आए हैं। इनकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 30 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यूज़र को 1,000 रुपये अपने पुराने फोन के एक्सचेंज के तौर पर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन मोबाइल प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिसमें स्क्रीन डैमेज, लिक्विड डैमेज शामिल है। यह सब यूज़र को 99 रुपये कीमत में मिलेगा। सर्विस के तहत यूज़र के घर से फोन उठाया व पहुंचाया जाएगा।
 

Mobiistar XQ Dual, CQ  स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला मोबीस्टार एक्सक्यू डुअल एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर 2.5डी ग्लास की सुरक्षा दी गई है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। साथ देता है एड्रीनो 505 जीपीयू और 3 जीबी रैम।  

हैंडसेट  के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आया है। रियर कैमरा सेंसर पीडीएएफ, फेस ब्यूटी, प्रोफेशनल, कैमरा फिल्टर, एचडीआर और नाइट मोड से लैस है। सेल्फी के लिए डुअल फ्रंट कैमरे 13+8 मेगापिक्सल वाले हैं। स्मार्टफोन में स्क्रीन फ्लैश फीचर भी है, जो कम रोशनी में यूज़र को पोर्ट्रेट शॉट में मदद करेंगे।

मोबीस्टार ने फोन में  32 जीबी का स्टोरेज दिया है, जो 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो-यूएसबी और हेडफोन जैक है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।

बात करें डुअल सिम वाले Mobiistar CQ की तो हैंडसेट में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर 2.5 डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा है। हैंडसेट में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। साथ देते हैं 2 जीबी रैम। फोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सिंगल सेंसर है। बैक में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। मोबीस्टार सीक्यू में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे बढ़ाना संभव है। फोन में पर्याप्त कनेक्टिविटी विकल्प के साथ हेडफोन जैक मिलेगा। हैंडसेट को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright display
  • Accurate fingerprint sensor
  • कमियां
  • Sub-standard performance
  • Poor software
  • Below average rear camera
  • Slippery body
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mobiistar XQ Dual, CQ
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »