Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!

Mivi One 5G फोन एक बजट मोबाइल बनकर आ सकता है। इसकी कीमत भारत में 15000 रुपये के आसपास रह सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 17:34 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर फोन का लॉन्च घोषित कर दिया गया है, यह Flipkart Unique होगा।
  • टीजर पोस्टर में Mivi One 5G का डिजाइन और कलर भी दिखता है।
  • फोन में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है।

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: X/@ZionsAnvin

Mivi भारत में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जिसके लिए कंपनी ने टीजर भी जारी कर दिया है। Mivi One 5G इसका नाम होगा जो कि एक 5G मोबाइल रहने वाला है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, 5G कनेक्टिविटी के साथ ही यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है इसलिए इसे One मॉनिकर दिया गया है। फोन Flipkart लॉन्च के लिए टीज किया गया है। हालिया टीजर में कंपनी ने लॉन्च को कंफर्म किया था लेकिन लेटेस्ट अपडेट में इसकी लॉन्च डेट भी कंफर्म हो गई है। फोन सितंबर अंत में दस्तक देने जा रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Mivi One 5G Launch Date in India

Mivi One 5G भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने फोन के लिए समर्पित माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। Flipkart पर फोन लॉन्च होगा जिसकी तारीख 24 सितंबर के लिए घोषित कर दी गई है। यह Flipkart Unique डिवाइस रहने वाला है। ब्रांड ने चिपसेट के बारे में भी संकेत दिया है। फोन के लिए Flipkart पर एक विशेष लैंडिंग पेज LIVE हो चुका है। टीजर पोस्टर में Mivi One 5G का डिजाइन और कलर भी दिखता है। 

Advertisement

Mivi One 5G with Snapdragon chip launching on September 24 in India.#Mivi #MiviOne #MiviOne5G pic.twitter.com/WgeI5jtwUh

— Anvin (@ZionsAnvin) September 3, 2026

Mivi One 5G Design, Features

Mivi One 5G में कनेक्टिविटी के लिए 5G का सपोर्ट स्वत: कंफर्म हो जाता है। इसके अलावा कंपनी ने फोन में क्वालकॉम के चिपसेट की भी पुष्टि कर दी है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon चिपसेट मिलने वाला है। हालांकि Mivi ने अभी तक चिपसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। 

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो फोन के किनारे कर्व्ड नजर आ रहे हैं। यह ग्रीन कलर में नजर आया है। फोन को "Pretty Powerful" टैगलाइन के साथ टीज किया गया है। फोन का कैमरा बार वर्टीकल रहने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है कि दो कैमरा मौजूद हैं। साथ में साइड की ओर कैमरा मॉड्यूल के बाहर, दाहिने तरफ LED फ्लैश भी दिया गया है। टॉप पर माइक नजर आ रहा है। 

Mivi One 5G Price in India (Expected)

Mivi One 5G की प्राइसिंग के बारे में कंपनी ने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन एक बजट मोबाइल बनकर आने वाला है। इसकी कीमत भारत में 15000 रुपये के आसपास रह सकती है। फोन में 6GB तक रैम, और 128GB स्टोरेज के साथ कई विभिन्न वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही इसके कई और खास फीचर्स से कंपनी पर्दा उठा सकती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.