• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास

MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास

ऑडियो प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी MIVI अब एक कदम आगे बढ़कर स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रही है।

MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास

Photo Credit: MIVI

MIVI One 5G में 50MP कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • MIVI One 5G में 50 मेगापिक्सल + ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • MIVI One 5G भारतीय बाजार में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा।
  • MIVI One 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

ऑडियो प्रोडक्ट्स निर्माता कंपनी MIVI अब एक कदम आगे बढ़कर स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रही है। कंपनी पिछले कुछ समय से आगामी स्मार्टफोन को लेकर टीजर जारी रही है और आज कंपनी ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन MIVI One 5G का नया टीजर जारी किया है, जिससे पता चला है कि कंपनी के पहले स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल+ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किया जाएगा। यहां हम आपको MIVI One 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

MIVI One 5G Price

MIVI One 5G की कीमत 10,000 से लेकर 15,000 के बीच हो सकती है। हालांकि, MIVI ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कुछ खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा यह फोन किन रैम और इनबिल्ट स्टोरेज के वेरिएंट में आएगा यह भी पता नहीं चला है।

MIVI One 5G कब होगा पेश

MIVI One 5G भारतीय बाजार में 24 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा और यह स्मार्टफोन लॉन्च के बाद खास तौर पर Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है।

50 मेगापिक्सल कैमरा


टीजर में पता चला है कि MIVI One 5G में 50 मेगापिक्सल + ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके अलावा One 5G के कैमरा फीचर्स और ज्यादा डिटेल और क्लैरिटी के साथ मूमेंट को कैप्चर करने पर इसके फोकस को दिखाया गया है। MIVI का आगामी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट से लैस किया जाएगा, लेकिन सटीक प्रोसेसर के बारे में कंपनी ने अभी तक कुछ खुलासा नहीं किया है।

कैसा होगा डिजाइन


MIVI अब तक अपने स्मार्टफोन MIVI One 5G के डिजाइन का खुलासा कर चुका है। इसके अलावा यह भी पता चल चुका है कि यह फोन ग्रीन,बर्गंडी और ब्लू कलर के विकल्प में आएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »