MIVI ने भारतीय बाजार में अपना पहला नया स्मार्टफोन MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: MIVI
MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
MIVI ने भारतीय बाजार में अपना पहला नया स्मार्टफोन MIVI One 5G लॉन्च कर दिया है। MIVI के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। यहां हम आपको MIVI One 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
MIVI One 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹11,999 है, जिसमें 1,000 बैंक ऑफर शामिल है। 6GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹15,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹13,499 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है। वहीं 8GB+128GB के स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 और बिग बिलियन डेज नेट प्रभावी कीमत ₹14,999 है, जिसमें ₹1,500 बैंक ऑफर शामिल है। यह फोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।
MIVI One 5G में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नपड्रैगन 4 जेन 2 4nm मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसके साथ Adreno 613 GPU दिया गया है। इसमें 4GB/6GB/8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो One 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लबाई 168.2 मिमी, मोटाई 9.15 मिमी और वजन 219 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5 मिमी जैक, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान