Poco X2 को मिला पहला सॉफ्टवेयर अपडेट, अपग्रेड हुआ एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

MIUI 11.0.4.0 अपडेट Poco X2 के लिए ज़ारी हुआ है। यह जानकारी मंगलवार को Poco India ने ट्वीट करके दी। बताया गया है कि इस अपेडट में जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 फरवरी 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • पोको एक्स2 की बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बेहतर हुई
  • पोको एक्स2 को लॉन्च के बाद का यह पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है
  • स्मार्टफोन दिसंबर 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ लॉन्च हुआ था
Poco X2 को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है। नए अपडेट का वर्ज़न नंबर MIUI 11.0.4.0 है। यह सॉफ्टवेयर अपडेट अपने साथ जनवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। पोको एक्स2 यूज़र्स के लिए ज़ारी यह नया सॉफ्टवेयर अपडेट पुरानी कमियों को दूर करता ही है, साथ में फोन की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है। याद रहे कि पिछले हफ्ते ही Poco ने पोको एक्स2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 मिलने की जानकारी दी थी। फिलहाल, स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई 11 पर काम करता है। पोको एक्स2 इस महीने की शुरुआत में ही भारत में लॉन्च हुआ था। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आता है।

MIUI 11.0.4.0 अपडेट Poco X2 के लिए ज़ारी हुआ है। यह जानकारी मंगलवार को Poco India ने ट्वीट करके दी। बताया गया है कि इस अपेडट में जनवरी 2019 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी शामिल है। याद रहे कि लॉन्च के वक्त यह स्मार्टफोन दिसंबर 2019 के सिक्योरिटी पैच के साथ आया था।  
Advertisement

कंपनी के चेंजलॉग के मुताबिक, नए एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ पोको एक्स2 की बैटरी ऑप्टिमाइज़ेशन बेहतर हुई है। इसके साथ कुछ यूजर्स ने प्रो मोड में कैमरा ऐप क्रैश की भी शिकायत की थी, जिसका निवारण इस अपडेट के साथ किया गया है।  

हालांकि, नया अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) रोल आउट किया गया है। इस वजह से हर Poco X2 हैंडसेट को अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आप इस अपडेट को पाना चाहते हैं तो सेटिंग्स में जाकर इसकी उपलब्धता मैनुअली चेक कर सकते हैं।
Advertisement

बता दें कि पोको एक्स2 को लॉन्च के बाद का यह पहला सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। कुछ यूजर्स पहले ही यह अपडेट मिलने का दावा किया था।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Strong specifications at attractive prices
  • Good overall performance and battery life
  • Still photos in the daytime look very good
  • Bad
  • Large and bulky
  • Ads and bloatware in the UI
  • Poor low-light video quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Poco X2, Poco India, Poco, MIUI 11
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.