माइक्रोसॉफ्ट सर्फेस फोन में होगा स्नैपड्रैगन 830 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम: रिपोर्ट

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 09:20 IST
माइक्रोसॉफ्ट का सर्फेस फोन पिछले कई महीनों से सुर्खियों में रहा है और इसके '2017 की शुरुआत' में लॉन्च होने की संभावना है। अब एक नई लीक में इस हैंडसेट के प्रोससर और मेमोरी को लेकर खुलासा हुआ है।

कंपनी ने हाल ही में विंडोज 10 मोबाइल के लिए 'मिनीमम हार्डवेयर रिक्वायरमेंट' पेज को अपडेट किया था। कंपनी ने एमएसएम8998 प्रोसेसर को ओएस सपोर्ट वाला बताया था। ध्यान देने वाली बात है, क्वालकॉम ने अभी तक एमएसएम8998 चिपसेट के साथ शुरुआत नहीं की है। जब क्वालकॉम को माइक्रोसॉफ्ट द्वारा एमएसएम8998 प्रोसेसर सपोर्ट के दावे का पता चला तो कंपनी ने अपने पेज से रेफरेंस हटाना पड़ा।
Advertisement

फोर्ब्स ने रिपोर्ट दी थी कि एमएसएम8998 अगली जेनरेशन का हाई-एंड स्नैपड्रैगन 830 चिपसेट हो सकता है। स्नैपड्रैगन 830 वर्तमान स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से अगली जेनरेशन का प्रोसेसर होगा। रिपोर्ट में विश्लेषण के हवाले से कहा गया है कि 830 प्रोसेसर 8 जीबी रैम तक सपोर्ट करेगा और इसे सैमसंग की 10एनएम फैब्रिकेशन प्रक्रिया के तहत बनाया जाएगा।
 

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी इस स्मार्टफोन के तीन मॉडल लॉन्च करेगी। सभी मॉडल अलग-अलग किस्म के ग्राहकों के लिए होंगे। एक रेगुलर यूज़र के लिए, दूसरा बिजनेस केंद्रित और तीसरा प्रशंसकों के लिए। अफसोस की बात यह है कि इन तीनों हैंडसेट में किस तरह के अंतर होंगे, यह नहीं पता चल पाया है। रिपोर्ट में कयास लगाया गया है कि सर्फेस फोन के अलग-अलग वेरिएंट में प्रोसेसर, स्टोरेज और कई अन्य फ़ीचर में अंतर होगा। तीनों सर्फेस फोन की कीमत भी अलग-अलग होगी।
Advertisement

इसके अलावा सर्फेस फोन के लॉन्च में देरी का कारण विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में हो रहे डेवलेपमेंट के कारण भी है। ऐसी भी खबरें आती रही हैं कि 'माइक्रोसॉफ्ट द्वारा कोई सर्फेस फोन' 2017 में लॉन्च किए जाने की संभावना ना के बराबर है। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि माइक्रोसॉफ्ट ने लूमिया सीरीज का डेवलेपमेंट रोक दिया और कुछ समय के लिए इन प्रोडक्ट लॉन्च को भी रद्द कर दिया है। पिछले साल, माइक्रोसॉफ्ट सीएमओ से खुलासा हुआ था कि कंपनी एक 'ब्रेकथ्रू' सर्फेस फोन पर काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.