माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की कीमत लीक, लूमिया फोन एक्स के बारे में पता चला

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 जनवरी 2016 11:44 IST
पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में रहे माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की बिक्री अगले महीने शुरू होने की जानकारी सामने आई है। हैंडसेट की बिक्री जर्मनी में होने की खबर है और इसकी कीमत का भी खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी उन पुराने दावों की भी पुष्टि करती है जिनमें बताया गया था कि कंपनी का आखिरी लूमिया फोन 1 फरवरी को लॉन्च होगा। वहीं, अमेरिका की इस टेक्नोलॉजी ने गलती से अपनी चीनी वेबसाइट पर लूमिया फोन एक्स स्मार्टफोन का वीडियो जारी कर दिया।

जर्मनी की वेबसाइट Winfuture के मुताबिक, लूमिया 650 के काले रंग का वेरिएंट ओ2 जर्मनी द्वारा बेचा जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 219 यूरो (करीब 16,200 रुपये) होगी।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। यह 5 इंच के एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 या 212 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने एक अलग वीडियो में नए स्मार्टफोन लूमिया फोन एक्स का खुलासा किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कॉन्टिनम फ़ीचर किस तरह से काम करता है। इस वीडियो में उन स्मार्टफोन का भी ज़िक्र है जो पहले लॉन्च किए जा चुके हैं।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका है जब हम लूमिया फोन एक्स हैंडसेट के बारे में जानकारी सामने आई है। यह इस ओर इशारा भी करता है कि लूमिया 650 ही आखिरी लूमिया हैंडसेट हो। संभव है कि लूमिया फोन एक्स कंपनी का सर्फेस फोन हो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.