• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की कीमत लीक, लूमिया फोन एक्स के बारे में पता चला

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की कीमत लीक, लूमिया फोन एक्स के बारे में पता चला

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की कीमत लीक, लूमिया फोन एक्स के बारे में पता चला
विज्ञापन
पिछले कुछ हफ्तों से सुर्खियों में रहे माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की बिक्री अगले महीने शुरू होने की जानकारी सामने आई है। हैंडसेट की बिक्री जर्मनी में होने की खबर है और इसकी कीमत का भी खुलासा हुआ है। ताजा जानकारी उन पुराने दावों की भी पुष्टि करती है जिनमें बताया गया था कि कंपनी का आखिरी लूमिया फोन 1 फरवरी को लॉन्च होगा। वहीं, अमेरिका की इस टेक्नोलॉजी ने गलती से अपनी चीनी वेबसाइट पर लूमिया फोन एक्स स्मार्टफोन का वीडियो जारी कर दिया।

जर्मनी की वेबसाइट Winfuture के मुताबिक, लूमिया 650 के काले रंग का वेरिएंट ओ2 जर्मनी द्वारा बेचा जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत 219 यूरो (करीब 16,200 रुपये) होगी।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल पर चलेगा। यह 5 इंच के एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1 जीबी रैम, 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 या 212 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा। इस स्मार्टफोन में मौजूद अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0, डुअल-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, एचडी वॉयस और वाई-फाई कॉलिंग शामिल हैं।
माइक्रोसॉफ्ट ने एक अलग वीडियो में नए स्मार्टफोन लूमिया फोन एक्स का खुलासा किया। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कॉन्टिनम फ़ीचर किस तरह से काम करता है। इस वीडियो में उन स्मार्टफोन का भी ज़िक्र है जो पहले लॉन्च किए जा चुके हैं।

गौर करने वाली बात है कि यह पहला मौका है जब हम लूमिया फोन एक्स हैंडसेट के बारे में जानकारी सामने आई है। यह इस ओर इशारा भी करता है कि लूमिया 650 ही आखिरी लूमिया हैंडसेट हो। संभव है कि लूमिया फोन एक्स कंपनी का सर्फेस फोन हो।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  5. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  6. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  7. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  8. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  9. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  10. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »