माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की पहली झलक

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की पहली झलक
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट ने बार्सिलोना में ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 के दौरान विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाले अपने तीसरे स्मार्टफोन लूमिया 650 को पेश किया था। ट्रेड शो में हमने इस डिवाइस के साथ कुछ समय व्यतीत किया। वीडियो में देखें इस स्मार्टफोन की झलकियां।

इसकी कीमत 199 डॉलर (करीब 13,500 रुपये) रखी गई है। हालांकि, इसमें स्थानीय टैक्स नहीं शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 की बिक्री यूरोप के चुनिंदा देशों में शुरू हो चुकी है। अमेरिका की इस टेक्नोलॉजी कंपनी का कहना है कि लूमिया 650 को यूज़र के काम और निजी ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अन्य विंडोज 10 डिवाइस की तरह लूमिया में माइक्रोसॉफ्ट के कई प्रोडक्टिविटी ऐप होंगे।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 डुअल सिम वेरिएंट को कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भारत में माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 के सिर्फ डुअल सिम वेरिएंट को ही पेश किया जाएगा।


अब बात स्पेसिफिकेशन की। माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 650 विंडोज 10 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें 5 इंच का एमोलेड एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर से लैस इस स्मार्टफोन में 1 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जो माइक्रोएसडी कार्ड (200 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है। पावर देने के लिए मौजूद है 2000 एमएएच की बैटरी। इस स्मार्टफोन में आप नैनो सिम का इस्तेमाल कर पाएंगे। लूमिया 650 के सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन में सिम स्लॉट को छोड़कर और कोई अंतर नहीं हैं।

स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल के रियर ऑटोफोकस कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »