Microsoft Surface Pro 7+ लॉन्च, इन खासियतों से है लैस

सरफेस प्रो 7 प्लस में डिज़ाइन के लिहाज़ से ज्यादा बदलाव नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें कुछ इंटरनल बदलाव किए गए हैं जैसे अपग्रेडिड सीपीयू, हाई रैम ऑप्शन और एलटीई वेरिएंट।

Microsoft Surface Pro 7+ लॉन्च, इन खासियतों से है लैस

मैट ब्लैक और प्लैटिनम कलर में मिलेगा Microsoft Surface Pro 7+

ख़ास बातें
  • Microsoft Surface Pro 7+ में है 8 मेगापिक्सल क रियर कैमरा
  • माइक्रोसॉफ्ट सरफेस प्रो 7 प्लस का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है
  • दोनों कैमरे में दी गई है 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता
विज्ञापन
Microsoft Surface Pro 7+ को मौजूदा Surface Pro के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया है, जो कि लेटेस्ट Intel Tiger Lake CPUs के साथ आता है। सरफेस प्रो 7 प्लस में डिज़ाइन के लिहाज़ से ज्यादा बदलाव नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें कुछ इंटरनल बदलाव किए गए हैं जैसे अपग्रेडिड सीपीयू, हाई रैम ऑप्शन और एलटीई वेरिएंट। इसमें 12.3 इंच के डिस्प्ले के साथ 10 प्वाइंट्स मल्टी-टच और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। सरफेस प्रो 7 प्लस में कई कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन दिए गए हैं। यह हिडन पेरिमीटर वेंटिंग के साथ एक यूनिबॉडी मैग्नीशियम डिजाइन के साथ आता है।
 

Microsoft Surface Pro 7+ price

माइक्रो सरफेस प्रो 7 प्लस की कीमत $899 (लगभग 66,000 रुपये) से शुरू होती है, यह इसके वाई-फाई कॉन्फिग्रशन की कीमत है। इसके LTE मॉडल्स की कीमत $1,149 (लगभग 84,400 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इसमें आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो दो कलर हैं मैट ब्लैक और प्लैटिनम कलर। Microsoft का कहना है कि यह एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध है और इस हफ्ते के अंत तक शीपिंग भी शुरू हो जाएगी।
 

Microsoft Surface Pro 7+ specifications

Mirosoft Surface Pro 7+ विंडो 10 प्रो पर काम करता है, जिसमें 12.3 इंच का पिक्सलसेंस डिस्प्ले के साथ 2,736x1,824 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 3:2 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है। इसमें 10 प्वाइंट्स मल्टी-टच के साथ 267 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी दी गई है। सरफेस प्रो 7 प्लस का वाई-फाई वेरिएंट क्वाड कोर 11 जनरेशन इंटेल कोर आई7 1165G7 सीपीयू से लैस है, जबकि इसका एलटीई वेरिएंट 11 जनरेशन इंटेल कोर आई5 1135G7 सीपीयू से लैस है। कोर आई3 मॉडल इंटेल यूएचडी ग्राफिक्स के साथ आता है और कोर आई5/ कोर आई7 मॉडल्स Intel Iris Xe ग्राफिक्स के साथ आते हैं। वाई-फाई वेरिएंट में आपको 32 जीबी LPDDR4x रैम मिलेगा, जबकि एलईटी कॉन्फिग्रेशन में 16 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है।

सरफेस प्रो 7 प्लस का वाई-फाई वेरिएंट में 1 टीबी की रिमूवबल एसएसडी स्टोरेज मौजूद है, जबकि एलईटी वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज दी गई है।
टू-इन -वन लैपटॉप में कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, यूएसबी टाइप-ए पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई वर्ज़न के लिए माइक्रोएसडी कार्ड रीडर, सिम कार्ड आदि शामिल है। एलटीई वर्ज़न में सिम-कार्ड स्लॉट और चार्जिंग के लिए सरफेस कनेक्टिड पोर्ट शामिल है।

ऑडियो के लिए इसमें 1.6 वॉट स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमोस दिया गया है, इसके अलावा आपको डुअल फार-फिल्ड स्टूडियो माइक भी मिलता है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता दी गई है। वहीं वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है, जिसमें भी 1080p फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता दी गई है। सरफेस प्रो 7+ के सेंसर की बात करें, तो इसमें एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और मैग्नेटोमीटर शामिल हैं। लैपटॉप का डायमेंशन 292x201x8.5mm है। कोर आई3 और कोर आई5 मॉडल (वाई-फाई) का वज़न 770 ग्राम, कोर आई5 (LTE) का वज़न 796 ग्राम और कोर आई7 (वाई-फाई) का वज़न 784 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले साइज12.30-inch
डिस्प्ले रेज़ल्यूशन2736x1824 पिक्सल
Touchscreenहां
प्रोसेसरकोर आई7
रैम8 जीबी
ओएसWindows 10 Home
हार्ड डिस्कनहीं
एसएसडी128GB
वज़न0.77 किलो
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  2. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  4. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  5. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »