माइक्रोमैक्स के यू5050 और यू4711 लीक, मंगलवार को हो सकते हैं लॉन्च

माइक्रोमैक्स के यू5050 और यू4711 लीक, मंगलवार को हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने मंगलवार को होने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजा है। इवेंट से पहले दो यू स्मार्टफोन लीक हो गए हैं। यू5050 और यू4711 कोडनेम वाले हैंडसेट गीकबेंच पर लिस्ट किए गए हैं जिसके जरिए दोनों ही स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। यू5050 के बारे में जानकारी इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट के जरिए भी लीक हुई है।

गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
micromax yu 5050 leak geekbench
दूसरी तरफ, माइक्रोमैक्स यू4711 में 1.2गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर के साथ 1GB का रैम होगा। यू5050 की तरह यू4711 भी एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। दोनों ही डिवाइस की गीकबेंच लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी टेक गैज़ेट्स्ज़ द्वारा दी गई।

माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने पिछले हफ्ते ही मंगलवार (8 सितंबर) को होने वाले एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजना शुरू किया था। इस इनवाइट में नए हैंडसेट लॉन्च किए जाने की ओर इशारा किया गया है। मीडिया इनवाइट में लिखा है, ''व्हेन फ्यूचर मीट्स पास्ट. द नेक्स्ट वंडर विल बी अनविल्ड''। इसके साथ हैंडसेट की एक तस्वीर भी दी गई है। वहीं, कंपनी ने अपने नए डिवाइस के लॉन्च को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़र डालना शुरू कर दिया है।

इस बार कंज्यूमर के लिए कंपनी के पास क्या खास है, यह तो मंगलवार को ही पता चल पाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »