माइक्रोमैक्स का यू यूटोपिया स्मार्टफोन सोमवार को होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2015 17:21 IST
माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स ब्रांड ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू यूटोपिया को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टफोन को अगले सोमवार (7 दिसंबर) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

अब तक कंपनी ने यू यूटोपिया में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का खुलासा किया है। इस दौरान भी ऐप्पल के आईफोन की 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर निशाना साधा गया था।
Advertisement

इससे पहले कंपनी ने यू यूटोपिया स्मार्टफोन में क्वाड-एचडी डिस्प्ले होने की जानकारी दी थी। अगर यह सही साबित होता है तो यू यूटोपिया क्यूएचडी डिस्प्ले वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी के पिछले टीज़र से यह भी पता चला था कि यू यूटोपिया मेटल बॉडी वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। अब तक लॉन्च किए जा चुके हैंडसेट यू यूरेका, यूफोरिया, यूरेका प्लस और यू यूनीक प्लास्टिक बॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।

इसे पहले, कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया था कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा। बॉडी प्रोफाइल को देखते हुए माइक्रोमैक्स से प्रीमियम कीमत की उम्मीद की जा सकती है।
Advertisement

याद रहे कि सितंबर महीने की शुरुआत में यू यूनीक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले यू550 हैंडसेट को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। इसके अलावा भारत के इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट पर भी। माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस हाई-एंड स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, वह यू550 ही हो सकता है।
Advertisement

याद रहे कि गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.