यू यूटोपिया होगा 'धरती का सबसे पावरफुल फोन', कंपनी का दावा

यू यूटोपिया होगा 'धरती का सबसे पावरफुल फोन', कंपनी का दावा
विज्ञापन
यू टेलीवेंचर्स के अपेक्षित हाई-एंड स्मार्टफोन को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं। इसके साथ हैंडसेट के नाम का भी खुलासा हुआ है। कंपनी के संस्थापक राहुल शर्मा ने बताया कि इस स्मार्टफोन को यू यूटोपिया के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' यू यूटोपिया को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

ट्वीट में कंपनी के फोरम का लिंक था जिसमें राहुल शर्मा ने लिखा था कि यू यूटोपिया को 'आखिरी टच' दिया जा रहा है।

याद रहे कि सितंबर महीने की शुरुआत में यू यूनीक स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले यू550 हैंडसेट को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था। इसके अलावा भारत के इंपोर्ट/एक्सपोर्ट मेनिफेस्ट साइट पर भी। माना जा रहा है कि कंपनी ने जिस हाई-एंड स्मार्टफोन का टीज़र जारी किया है, वह यू550 ही हो सकता है।

पिछले महीने ही राहुल शर्मा ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि यू यूनीक के बाद अब एक पावरफुल हैंडसेट की बारी है।

याद रहे कि गीकबेंच की लिस्टिंग के मुताबिक, यू यू5050 एक हाई-एंड डिवाइस है। इसमें 1.5गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 810 (एमएसएम8994) प्रोसेसर के साथ 4 जीबी का रैम होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि हैंडसेट में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड सायनोजेन ओएस पर चलेगा। यू5050 को सिंगल कोर टेस्ट में 1353 और मल्टीकोर टेस्ट में 4622 का स्कोर मिला।

इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, यू5050 में डुअल सिम सपोर्ट है। इसमें  5.2 इंच का डिस्प्ले है और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। माइक्रोमैक्स यू5050 स्मार्टफोन को चीन से भारत लाया गया है और इसकी घोषित कीमत 20,295 से 20,752 रुपये के बीच है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »