माइक्रोमैक्स के यू यूफोरिया के अपग्रेडेड वर्ज़न के स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 नवंबर 2015 18:03 IST
माइक्रोमैक्स के यू ब्रांड ने पिछले कुछ दिनों में अपने हाई-एंड यूटोपिया स्मार्टफोन के टीज़र जारी किए। हालांकि, अब एक बेचमार्क लिस्टिंग लीक हुई है जो इस ओर इशारा करती है कि कंपनी एक और हैंडसेट यू यूफोरिया (यू6000) पर काम कर रही है। इसे मार्केट में उपलब्ध यू यूफोरिया स्मार्टफोन का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है।

जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, यू यूफोरिया (यू6000) पिछले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा अपग्रेडेड होगा। हैंडसेट में 4.6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर, 3 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 
अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नए यू यूफोरिया हैंडसेट को लॉन्च करने की योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गौरतलब है कि हैंडसेट की कीमत में अक्टूबर में 500 रुपये की कटौती की गई थी और यह मार्केट में 6,499 रुपये में उपलब्ध है। अब यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप से भी लैस आता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यू यूफोरिया में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है और इसपर थर्ड जेनरेशन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम8916) प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम और एड्रेनो 306 जीपीयू मौजूद है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।

डुअल-सिम स्मार्टफोन यूफोरिया में 4जी एलटीई सपोर्ट मौजूद है और यह एफ/2.2 लेंस व एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। स्मार्टफोन में एफ/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 2230 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 सीरीज में 3 नए मॉडल होंगे लॉन्च! डिटेल लीक
  2. Redmi Note 15 SE भारत में लेटेस्ट AI फीचर्स, 5800mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Smart Camera 4 Max Zoom Edition लॉन्च, 12x जूम के साथ दो AI कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.