इस महीने लॉन्च होगा का यू टेलीवेंचर्स का 'फ्लैगशिप ब्रेकर' स्मार्टफोन, टीज़र जारी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 4 मई 2016 13:51 IST
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स का सब-ब्रांड यू टेलीवेंचर्स एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसका खुलासा कंपनी के सीईओ राहुल शर्मा के एक ट्वीट से हुआ।

राहुल शर्मा ने ट्विटर प्रोफाइल से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो के साथ लिखा है, ''रीडिफाइनिंग फ्लैगशिप। दिस मंथ...'' (इस महीने फ्लैगशिप फिर परिभाषित होंगे)। वीडियो में राहुल शर्मा को एक नकली जहाज को हथौड़े मारकर तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, बैकग्राउंड में दो जगहों पर यू के लोगो बने हुए नज़र आ रहे हैं। इस ट्वीट को यू टेलीवेंचर्स के आधिकारिक ट्विटर प्रोफाइल से रीट्वीट भी किया गया है।

Redefining Flagship. This month... pic.twitter.com/1kwp6h6hob

— Rahul Sharma (@rahulsharma) May 4, 2016 दूसरी तरफ, यू के फोरम पर राहुल शर्मा ने एक पोस्ट जारी करके नए स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने की जानकारी दी है।

पोस्ट में लिखा है, ''यूटोपिया को लॉन्च किए जाने के बाद से हम नए क्लॉक स्पीड पर काम करते रहे हैं, ताकि स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में होने वाली बोरियत को दूर किया जा सके।''

आगे लिखा गया है, ''हम आपको यह बताते हुए बेहद ही उत्साहित हैं कि हमारा अगला फोन जल्द ही लॉन्च होगा और वह बिल्कुल ही शानदार है। यह इतना खूबसूरत है कि कुछ दिलों को तो पक्का तोड़ेगा। यह रिकॉर्ड भी तोड़ेगा, सारे रूल तोड़ देगा....रुकिए, यह फ्लैगशिप को भी तोड़ देगा।''
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यू यूटोपिया को भी ब्रांडिंग 'धरती के सबसे पावरफुल फोन' के तौर पर की गई थी। अब नए फोन को 'फ्लैगशिप ब्रेकर' बताया जा रहा है। इसके अलावा हैंडसेट के बारे में कोई और जानकारी सामने नहीं आई है।
Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में 'यू5530' कोडनेम से माइक्रोमैक्स के एक हैंडसेट को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ था।

लिस्टिंग के मुताबिक, माइक्रोमैक्स का यू5530 हैंडसेट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक के हीलियो पी10 ओक्टा-कोर प्रोससर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी रैम है। बेंचमार्क टेस्ट में स्मार्टफोन को सिंगल कोर टेस्ट में 816 और मल्टी कोर टेस्ट में 3059 प्वाइंट मिले।
Advertisement

याद रहे कि माइक्रोमैक्स के यू टेलीवेंचर्स का आखिरी फोन यू यूरेका नोट था जिसे पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 13,499 रुपये की कीमत में ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यू यूरेका नोट में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 367 पीपीआई है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753टी प्रोसेसर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Yu Televentures, Yu Yutopia, Yu Smartphones, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.