Micromax के पहले नॉच स्मार्टफोन से 18 दिसंबर को उठेगा पर्दा

हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax भारतीय बाजार में अपना पहला नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।

Micromax के पहले नॉच स्मार्टफोन से 18 दिसंबर को उठेगा पर्दा

Micromax के पहले नॉच स्मार्टफोन से 18 दिसंबर को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • 18 दिसंबर को लॉन्च होगा Micromax का पहला नॉच स्मार्टफोन
  • स्पेसिफिकेशन और फोन के नाम से पर्दा उठना अभी बाकी है
  • Micromax स्मार्टफोन में Apple iPhone X जैसा नॉच होगा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Micromax भारतीय बाजार में अपना पहला नॉच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। माइक्रोमैक्स का यह स्मार्टफोन 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। Micromax द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट से तारीख का खुलासा हुआ है। माइक्रोमैक्स ने अक्टूबर माह में Micromax Bharat 5 Inifity Edition और Bharat 4 Diwali स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। दोनों ही स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलते हैं। 18 दिसंबर को लॉन्च होने वाले Micromax स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमत के अलावा फोन के नाम से भी पर्दा उठना अभी बाकी है।

मीडिया इनवाइट को देखने से पता चलता है कि कंपनी का आगामी स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा। Apple iPhone X में जिस तरह का नॉच दिया गया था ठीक उसी तरह का नॉच Micromax स्मार्टफोन में भी देखने को मिलेगा। मीडिया इनवाइट के अलावा माइक्रोमैक्स इंडिया ने ट्वीट किया है जिसमें लिखा हुआ है काउंटडाउन शुरू हो गया है। ट्वीट के साथ एक तस्वीर को भी साझा किया गया है जिसमें "Does the powerful excite you?" लिखा नजर आ रहा है।

याद करा दें कि अक्टूबर माह में माइक्रोमैक्स भारत 5 इनफिनिटी एडिशन और भारत 4 दिवाली एडिशन को लॉन्च किया गया था। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलते हैं। Bharat 5 Infinity Edition में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल विजन डिस्प्ले है। भारतीय बाजार में हैंडसेट का दाम 5,899 रुपये में बेचा जाता है। Bharat 4 Diwali एडिशन में 5 इंच डिस्प्ले मौजूद है, यह हैंडसेट 4,199 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि भारत 5 इनफिनिटी एडिशन फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Micromax, Micromax Notch Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »