माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2016 13:40 IST
माइक्रोमैक्स ने अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में हैंडसेट पेश किए हैं। कंपनी की अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट के साथ आने वाली यूनाइट सीरीज भी काफी लोकप्रिय रही है।

यूनाइट 4 प्रो को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। हमने इसी फोन को रिव्यू किया है। स्मार्टफोन सिर्फ बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए नहीं है, बल्कि कंपनी की कोशिश भारत के गैर-अंग्रेजी ग्राहकों को लुभाने की है जो कंपनी के कस्टमाइज़्ड ओएस का फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement

7,999 रुपये में मार्केट में पहले से लेनोवो वाइब के5 प्लस, शाओमी रेडमी 3एस और मोटो जी4 प्ले जैसे लोकप्रिय फोन मौजूद हैं। क्या माइक्रोमैक्स यूनाइट4 प्रो का अनोखा लैंगवेज फ़ीचर उसे मार्केट का लीडर बनाने के लिए काफी है? आइए जानते हैं।

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो डिज़ाइन और बिल्ड
Advertisement
ऐसा लगता है कि माइक्रोमैक्स ने स्मार्टफोन डिजाइन करने का सही फॉर्मूला हासिल कर लिया है, क्योंकि यूनाइट 4 प्रो अच्छा दिखने वाला फोन है। डिज़ाइन में कुछ भी अभूतपूर्व नहीं है। सच कहें तो अगर फोन पर ब्रांड का लोगो मौजूद ना हो तो यह किसी चीनी कंपनी के अन्य फोन जैसा ही नज़र आता है। मेटल बैक पैनल इसे हल्का प्रीमियम लुक देता है, जिसे अच्छा कहा जाएगा।
 

5 इंच आईपीएस डिस्प्ले के कलर रिप्रोडक्शन और व्यूइंग एंगल अच्छे हैं। हालांकि, इस पर ऊंगलियों के निशान और अन्य दाग आसनी से लग जाते हैं। इसे बार-बार साफ करना परेशानी का कारण बन सकता है। इस स्क्रीन साइज में एचडी रिज़ॉल्यूशन बुरा नहीं है। ब्राइटनेस अच्छी है और हमें फोन को आउटडोर में भी इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हुई।
Advertisement


डिस्प्ले के नीचे वाले हिस्से में जगह बेकार की गई है, इस कारण से यह उम्मीद से ज्यादा लंबा लगता है। ऐसा लगता है कि वहां पर कैपिसिटव बटन होना चाहिए, जबकि कंपनी ने ऑनस्क्रीन बटन दिए हैं।
Advertisement
 

मेटल रियर कवर को हटाया जा सकता है। यहां पर आपको सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नज़र आएंगे। हालांकि, बैटरी को हैंडसेट से अलग नहीं किया जा सकता। रियर कवर को हटाने में आपको दिक्कत होगी। यह थोड़ा पेंचीदा है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके साथ स्पीकर और कैमरा मॉड्यूल मौजूद हैं।
Advertisement

कैनवस यूनाइट प्रो 7.5 वॉट के एडप्टर, डेटा केबल और दिशा-निर्देश पुस्तिका के साथ आता है। कुल मिलाकर हमें इस डिवाइस का डिजाइन और बिल्ड पसंद आया। बनावट और साइज के कारण इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में भी सहूलियत होगी।

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
माइक्रोमैक्स ने हैंडसेट में मीडियाटेक क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम (एससी9832) चिपसेट का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ईमानदारी से कहें तो यह एक बेहतरीन प्रोसेसर नहीं है। कई बार एंड्रॉयड धीमा चलता है जो बेंचमार्क टेस्ट के नतीज़ों में भी नज़र आता है। अंतूतू और 3डी मार्क आइस स्टॉर्म टेस्ट के नतीजे आम मीडियाटेक चिपसेट की तुलना में कम आए।
 

हैंडसेट में 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी ओटीजी मौजूद हैं। दोनों ही सिम स्लॉट 4जी एलटीई सपोर्ट करते हैं। हालांकि, वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर नहीं मौजूद है।

यूनाइट 4 प्रो का सबसे अनोखा फ़ीचर इसका इंडस ओएस 2.0 फ़ीचर है। यह एंड्रॉयड पर आधारित एक क्षेत्रीय ओएस है। माइक्रोमैक्स ने इस ओएस का इस्तेमाल कैनवस और बोल्ट सीरीज के हैंडसेट में भी किया है। नए ओएस में कुल 12 क्षेत्रीय भाषाओं के लिए सपोर्ट उपलब्ध कराए गए हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जो अंग्रेजी को लेकर बहुत सहज नहीं हैं।

ओएस को समझादारी के साथ डिजाइन किया गया है। लॉन्चर के कुछ हिस्से और एसएमएस जैसे चुनिंदा ऐप कस्टमाइज किए गए हैं, बाकी सबकुछ स्टॉक एंड्रॉयड जैसा है। शुरुआती सेटअप के दौरान पर आप अपनी प्राइमरी भाषा चुन सकते हैं। इसके अलावा मातृभाषा भी तय कर सकते हैं। और आप आसानी से दोनों के बीच स्वैप कर सकते हैं। यह सिर्फ भाषा बदलने तक सीमित नहीं है। इंडस स्वाइप एसएमएस ऐप में टेक्स्ट को अंग्रेजी भाषा से आपकी मातृभाषा में अनुवाद और ट्रांसलिट्रेट करेगा। यह फ़ीचर सिर्फ एसएमएस ऐप में काम करता है। हालांकि, बाकी ऐप में टेक्स्ट को क्षेत्रीय भाषा में ट्रांसलेट करने के लिए आपको इंडस कीबोर्ड इस्तेमाल करना होगा।
 

इंडस रीडर टेक्स्ट टू स्पीच कनवर्टर प्लेटफॉर्म है। इसकी मदद से आप लिखे हुए टेक्स्ट को 9 अलग भाषाओं में सुन पाएंगे। इंडस कीबोर्ड में नेटिव लैंगवेज वर्ड प्रिडिक्शन और ऑटोकरेक्शन फ़ीचर मौजूद है। अच्छी बात यह है कि आप अपने मैसेज को अंग्रेजी में टाइप कर सकते हैं और भेजने से पहले उसे ट्रांसलिट्रेट कर सकते हैं। अंग्रेजी से आपकी पसंद की भाषा में ट्रांसलेशन हमेशा पूरी तरह से सही नहीं होगा, लेकिन यह तेजी से जवाब देने में बेहद ही कारगर है।
 

एक और अनोखा फ़ीचर ऐप बाज़ार है जो आपको ऐप को आपकी पसंद की भाषा में दिखाता है। इसकी मदद से आप ऐप भी खरीद पाएंगे। और पैसा मोबाइल बिल में जुड़ेगा। यह फ़ीचर उन यूज़र को पसंद आएगा जो ऐप खरीदने के लिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल नहीं करना चाहते। फिलहाल यह फ़ीचरएयरटेल, आइडिया और वोडाफोन के साथ काम करता है।

माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो परफॉर्मेंस
यूनाइट 4 प्रो आम इस्तेमाल के लिए अच्छा फोन है। इसकी बनावट सहज है और यह इस्तेमाल के दौरान गर्म भी नहीं होता। आम परफॉर्मेंस बुरी नहीं है, लेकिन यह चिपसेट मल्टीटास्किंग के लिए पूरी तरह से सक्षम नहीं है। कई बार फोन के धीमे होने की परेशानी से सामना होगा। ऐप को लोड में थोड़ा ज्यादा वक्त लगता है। उदाहरण के तौर पर, जब हम फिंगरप्रिंट सेंसर को सेटअप कर रहे थे तो फोन ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने से इनकार कर दिया, क्योंकि बैकग्राउंड में कई ऐप्स डाउनलोड हो रहे थे।

फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो फिंगरप्रिंट सेंसर रिस्पॉन्स करने में धीमा है और यह पूरी तरह से सटीक भी नहीं है। हमने फोन इस्तेमाल करने के दौरान कई समस्याओं को सामना किया। फोन ने आसानी से फुल-एचडी वीडियो चलाए, लेकिन आवाज़ की क्वालिटी औसत से कम थी। स्पीकर से इतनी ही ऊंची आवाज आती है कि आप अलर्ट सुन सकें। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं। मार्केट से खरीदे गए ईयरफोन में भी ऑडियो क्वालिटी औसत से कम थी। गाना म्यूज़िक स्ट्रीमिंग ऐप डिफॉल्ट म्यूज़िक प्लेयर है।

8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिन की रोशनी में तेजी से फोकस करता है। तस्वीरों में अच्छे कलर आते हैं। ऐप बार-बार तस्वीरों को ज्यादा शार्प कर देता है। इसका एहसास आपको तस्वीरों को ज़ूम इन करने पर होगा। कम रोशनी में फोकस करने की स्पीड कम हो जाती है। इंडोर में ली गई तस्वीरों में भी डिटेल की कमी साफ झलकती है। हालांकि, तस्वीरों में ज्यादा नॉयज नहीं है।

रियर कैमरे से अधिकतम 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से 480 पिक्सल के। उपयुक्त रोशनी में सेल्फी की क्वालिटी अच्छी रही। कैमरा ऐप मुख्य तौर पर गूगल कैमरा ऐप जैसा है। इसे इस्तेमाल करना बेहद ही आसान है। आपको एचडीआर और पनोरमा जैसे फ़ीचर मिलेंगे।
 

फोन में मौजूद 3900 एमएएच की बैटरी हमारे वीडियो लूप टेस्ट में 13 घंटे 14 मिनट तक चली। इसे हम अच्छा ही मानेंगे। हालांकि, हमें कमजोर चिपसेट को देखते हुए और ज्यादा बैटरी लाइफ की उम्मीद थी। आम इस्तेमाल में फोन की बैटरी आसानी से एक दिन तक चली। चार्जिंग काफी धीमा है। बैटरी को पूरी तरह से चार्ज होने में कम से कम 5 घंटे लगे।

हमारा फैसला
माइक्रोमैक्स यूनाइट 4 प्रो की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि, फोन की कुल परफॉर्मेंस को देखते हुए यह थोड़ी ज्यादा लगती है। बैटरी लाइफ जैसी कुछ चीजों में यह फोन अच्छा काम करती है। इसका ओएस यूज़र को हर हाल में पसंद आएगा। डिज़ाइन और बनावट अच्छी है। नेटिव भाषा का इंटिग्रेशन  बेहतरीन है और यह फोन को परिभाषित करने वाला फ़ीचर है।

यूनाइट 4 प्रो इस प्राइस रेंज में उम्मीद से कम पावरफुल है। इसमें आपको बेहतरीन एंड्रॉयड अनुभव नहीं मिलेगा। कमज़ोर ऑडियो क्वालिटी, धीमा फिंगरप्रिंट रीडर और औसत कैमरा क्वालिटी की वजह से हम इसे आपको खरीदने का सुझाव नहीं दे सकते।

अगर कीमत में कटौती की जाए तो इस फोन को खरीदने के बारे में विचार किया जा सकता है। अगर आपके लिए भाषा सपोर्ट वाला फ़ीचर बहुत ज्यादा अहमियत नहीं रखता, तो आपके लिए मार्केट में माइक्रोमैक्स और अन्य मोबाइल निर्माता कंपनियों के कई किफायती विकल्प मौजूद हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality and design
  • Native language integration
  • Good battery life
  • Bad
  • Sluggish performance
  • Fingerprint sensor doesn’t work well
  • Weak audio output
  • Average cameras
  • Painfully slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.