Micromax iOne Note में हैं दो रियर कैमरे और 3,950 एमएएच बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च

Micromax की वेबसाइट पर Micromax iOne Note के लिए अलग वेबपेज को लाइव कर दिया गया है। इससे माइक्रोमैक्स आईवन नोट के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हुए हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 11:17 IST
ख़ास बातें
  • 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा माइक्रोमैक्स आईवन नोट में
  • Micromax iOne Note में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी
  • माइक्रोमैक्स के इस फोन का बैक पैनल ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आएगा

Micromax iOne Note के लॉन्च की तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ

Micromax ब्रांड लंबे समय बाद भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। यह फोन होगा Micromax iOne Note। माइक्रोमैक्स का यह हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और 3,950 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। फोन को जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कंपनी की वेबसाइट पर इस फोन के लिए अलग वेबपेज को भी लाइव किया गया है जहां से इसके अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। याद रहे कि कंपनी ने माइक्रोमैक्स आईवन को मई महीने में उतारा था। यह एक रियर कैमरे और 2,200 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।

कंपनी ने अभी माइक्रोमैक्स आईवन नोट के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसके लिए एक अलग वेबपेज को लाइव जरूर कर दिया गया है। इस पेज पर फोन के अहम स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। साथ में हैंडसेट के डिज़ाइन का भी पता चल गया है। माइक्रोमैक्स आईवन नोट में आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच होगा और निचले हिस्से पर छोटा सा चिन दिया जाएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी पिछले हिस्से पर जगह मिलेगी। प्रतीत होता है कि बैक पैनल ग्लॉसी ब्लैक फिनिश के साथ आएगा। उम्मीद है कि कंपनी इस फोन के और भी कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो माइक्रोमैक्स आईवन नोट में 6.088 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) वी नॉच डिस्प्ले होगा। इसमें 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। ज़रूरत पड़ने पर 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। मल्टी-शॉट और नाइट मोड जैसे फीचर इस फोन का हिस्सा होंगे। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

माइक्रोमैक्स आईवन नोट में 3,950 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 8 घंटे का ब्राउजिंग टाइम और 18 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। आने वाले दिनों में हमें Micromax iOne Note की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.