Micromax In Note 1 खरीदने का है इरादा? अगली सेल इस दिन

माइक्रोमैक्स ने ट्वीट करते हुए बताया है कि Micromax In Note 1 की अगली सेल 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी।

Micromax In Note 1 खरीदने का है इरादा? अगली सेल इस दिन

Micromax In Note 1 की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरों से लैस है नया फोन
  • फोन की अगली सेल Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित होगी
विज्ञापन
Micromax In Note 1 की अगली सेल 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे Flipkart और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ था और अब कंपनी ने ट्वीट कर अगली सेल की घोषणा कर दी है। Micromax ने इस स्मार्टफोन को Micromax In 1b बजट फोन के साथ लॉन्च किया था। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

 

Micromax In Note 1 next sale date, price in India

माइक्रोमैक्स ने ट्वीट करते हुए बताया है कि Micromax In Note 1 की अगली सेल 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगी। यह फ्लैश सेल Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आयोजित होगी। माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: 10,999 रुपये और 12,499 रुपये है।
 

Micromax In Note 1 Specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  2. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  3. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  4. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  5. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  7. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  8. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  9. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »