Micromax in 2b फोन भारत में 30 जुलाई को होगा लॉन्च, इन फीचर्स से हो सकता है लैस...

आपको बता दें, Micromax In 2b फोन पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1b का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। फोन का पिछला वर्ज़न मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस था और इसमें 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम विकल्प मौजूद था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जुलाई 2021 10:35 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 2b में मिल सकता है “high-power” प्रोसेसर
  • माइक्रोमैक्स इन 2बी में मौजूद होगा डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होगा फोन

फोन में मिल सकता हैं ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन

Micromax In 2b स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है। यह फोन Flipkart पर टीज़ किया गया है, जिससे इसकी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्धता की कंफर्म होती है। साथ ही फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी दी गई है। माइक्रोमैक्स इन 2बी का डिज़ाइन भी लॉन्च से पहले सामने आ चुका है। इस स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसका बॉटम बेजल थोड़ा मोटा है। माइक्रोमैक्स इन 2बी डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जो कि आयतकार कैमरा मॉड्यूल में टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित होगा।

Flipkart ने Micromax In 2b स्मार्टफोन को समर्पित एक पेज साझा किया है। Micromax ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन भारत में 30 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन Flipkart और Micromaxinfo.com के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है ब्लैक, ब्लू और ग्रीन।
Advertisement

माइक्रोमैक्स इन 2बी में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिला है, जिसके साथ वॉल्यूम और पावर बटन को स्क्रीन के दायीं ओर जगह दी गई है। फोन के बैक पैनल पर आपको ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश भी देखने को मिलेगा। फोन को लेकर टीज़ किया गया है कि यह अघोषित “high-power” प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें माली जी52 जीपीयू दिया जाएगा जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह अपने प्रतिद्वंदी से 30 प्रतिशत बेहतर ग्राफिक्स परफोर्मेंस देगा।

आगामी माइक्रोमैक्स इन 2बी को लेकर यह भी टीज़ किया गया है कि यह 5,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 160 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 20 घंटो तक का वेब ब्राउज़िंग, 15 घंटो तक की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटों तक का टॉक-टाइम प्रदान करेगी।
Advertisement

आपको बता दें, यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Micromax In 1b का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। फोन का पिछला वर्ज़न मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस था और इसमें 2 जीबी रैम और 4 जीबी रैम विकल्प मौजूद था। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी जाएगी। माइक्रोमैक्स इन 1बी की कीमत 6,999 रुपये थी वहीं, नए माइक्रोमैक्स इन 2बी की कीमत इसके बराबर या फिर इससे ज्यादा हो सकती है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Smooth and bloat-free software
  • Good gaming performance
  • Bad
  • Average cameras
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी610

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • Bad
  • Average battery life
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  2. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  4. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  7. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  9. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.