Micromax In 1b की पहली सेल भारत में 10 दिसंबर को होगी शुरू, इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोन

Micromax In 1b की पहली भारत में 10 दिसंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। कंपनी के ऐलान के अनुसार, यह स्मार्टफोन Flipkart और Micromax वेबसाइट के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2020 14:17 IST
ख़ास बातें
  • Micromax In 1b नवंबर में हुआ था लॉन्च
  • पहले माइक्रोमैक्स इन 1बी की पहली सेल 26 नवंबर को आयोजित होनी थी
  • फोन मे मौजूद है 5,000 एमएएच की बैटरी

Micromax In 1b को ग्राहक ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं

Micromax In 1b की पहली भारत में 10 दिसंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। कंपनी के ऐलान के अनुसार, यह स्मार्टफोन Flipkart और Micromax वेबसाइट के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। माइक्रोमैक्स इन 1बी को भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल 26 नवंबर को आयोजित की जाने वाली थी लेकिन आखिरी पलों में लॉजिस्टिक कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी से लैस है।

कंपनी ने नई सेल तारीख का ऐलान कंपनी के ट्विटर पेज के माध्यम से किया। Micromax In 1b स्मार्टफोन को भारत में पिछले महीने Micromax In Note 1 के साथ लॉन्च किया गया था। यह दोनों ही फोन कंपनी की नई ‘In' सीरीज़ का हिस्सा हैं।
Advertisement
 

Micromax In 1b sale details, price in India

Micromax In 1b की सेल 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart और माइक्रोमैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की जाएगी। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिनमें 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट शामिल हैं। इनकी कीमत क्रमश: 6,999 रुपये और 7,999 रुपये हैं। माइक्रोमैक्स इन 1बी को ग्राहक ब्लू, ग्रीन और पर्पल रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें तो Flipkart पर इसे फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
Advertisement
 

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं।

फोटोग्राफी व वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।
Advertisement

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • USB Type-C port
  • No bloatware
  • Bad
  • Average battery life
  • Below-average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10 (Go edition)

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • Bad
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.