Micromax In Note 1 और Micromax In 1b की प्री-बुकिंग कल होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Micromax ने ट्विटर के जरिए घोषित किया है कि माइक्रोमैक्स इन नोट 1 और माइक्रोमैक्स इन 1बी को कल यानी 10 नवंबर से प्री-बुक किया जा सकेगा।

Micromax In Note 1 और Micromax In 1b की प्री-बुकिंग कल होगी शुरू, जानें कीमत और ऑफर्स

Micromax In 1b की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Micromax In Note 1 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • 6,999 रुपये से शुरू होता है Micromax In 1b स्मार्टफोन
  • दोनों स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग कल यानी 10 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू
विज्ञापन
Micromax In Note 1 और In 1b की को कल यानी 10 नवंबर से ग्राहक प्री-बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग की जानकारी ट्वीट कर दी है। इसके अलावा ऑनलाइन सेल पार्टनर Flipkart ने भी अपने पोर्टल पर दोनों स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई हैं। लॉन्च के समय कंपनी ने यह पहले ही घोषित कर दिया था कि माइक्रोमैक्स इन नोट 1 और माइक्रोमैक्स इन 1बी क्रमश: 24 नवंबर और 26 नवंबर को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। दोनों नए माइक्रोमैक्स मोबाइल फोन्स की खासियत बिना विज्ञापन वाला लगभग स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव है और दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस आते हैं। Micromax ने वादा किया है कि दोनों ही स्मार्टफोन को दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहेगा। मार्केट में Micromax In Note 1 की भिड़ंत Redmi Note 9 और Realme Narzo 20 हैंडसेट से होगी। दूसरी तरफ, Micromax In 1b को Redmi 9, Poco C3 और Realme C15 से चुनौती मिलने वाली है।
 

Micromax In Note 1, Micromax In 1b price in India, pre-order, offers details

Micromax ने ट्विटर के जरिए घोषित किया है कि माइक्रोमैक्स इन नोट 1 और माइक्रोमैक्स इन 1बी को कल यानी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजे से प्री-बुक किए जा सकेंगे। इसके अलावा, Flipkart पर बनी माइक्रोसाइट के मुताबिक, जहां एक ओर Micromax In Note 1 की सेल 24 नवंबर से शुरू होगी, वहीं, Micromax In 1b की बिक्री 26 नवंबर से शुरू होगी। 

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,499 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, Micromax In 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस दाम में 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दिया जाएगा। ग्राहक फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में खरीद पाएंगे।

ऑफर्स की बात करें तो दोनों फोन की प्री-बुकिंग Flipkart Big Diwali सेल के दिन शुरू हो रही है। ऐसे में उम्मीद है कि ग्राहक सेल के मौजूदा ऑफर्स का फायदा उठा सकेंगे। बता दें कि बिग दिवाली सेल के दौरान Axis, Citi, ICICI, Kotak Mahindra बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस ऑफर का फायदा उठा कर फोन को कम कीमत में प्री-बुक किया जा सकता है।
 

Micromax In Note 1 specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Micromax In 1b specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन 1बी एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, वॉटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 2 जीबी और 4 जीबी रैम के विकल्प मौज़ूद हैं। यह एक डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इस Micromax हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौज़ूद है।

Micromax In 1b की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »