माइक्रोमैक्स 29 मार्च को डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन कर सकती है लॉन्च

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 21 मार्च 2017 17:27 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को अपने एक इवेंट के लिए टीज़र ज़ारी किया
  • माइक्रोमैक्स के पहले डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन के लिए रहिए तैयार
  • इसमें दो 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर हो सकते हैं
माइक्रोमैक्स ने मंगलवार को अपने एक इवेंट के लिए टीज़र ज़ारी किया। टीज़र अंत में इस ओर इशारा देता है कि कंपनी 29 मार्च 2017 को एक इवेंट आयोजित करेगी। इवेंट में क्या होगा? इसपर तो माइक्रोमैक्स ने चुप्पी बनाए रखी है, लेकिन पुराने टीज़र के आधार पर कहा जा सकता है कि नया स्मार्टफोन लॉन्च किया जाना तय है। मज़ेदार बात यह है कि कंपनी का इवेंट उसी दिन है जब हमारी मुलाकात पहली बार सैमसंग गैलेक्सी एस8 से होगी।

कंपनी ने पिछले कुछ हफ्ते में ऐसे टीज़र ज़ारी किए हैं जिनके आधार पर इवेंट पर कयासबाजी की जा सकती है। पिछले हफ्ते ट्वीट में एक जिफ इमेजका इस्तेमाल किया गया जिसमें दो सर्किल दिखा और इसके साथ 'Cannot Overlook' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया था। यह डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन की ओर इशारा करता है। इन दावों को पिछले महीने चीनी सोशल साइट पर वीबो पर अपरिचित माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन की सार्वजनिक की गई वास्तविक तस्वीरों से मिली थी। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा है। अगर इन खुलासों में सच्चाई है तो हमें माइक्रोमैक्स के लिए पहले डुअल रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन के लिए तैयार रहना चाहिए।
 

13 क्यूब वाले टीज़र इस ओर इशारे करते हैं कि इसमें दो 13 मेगापिक्सल के दो रियर सेंसर होंगे। वहीं, फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

अन्य टीज़र के आधार यह पता चला है कि यह स्मार्टफोन 4जी वॉयस ओवर एलटीई, गूगल डुअल वीडियो कॉलिंग और 12 क्षेत्रीय भाषाओं के सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

माइक्रोमैक्स पिछले एक साल में शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसी चीनी कंपनियों से भारतीय मार्केट में पिछड़ गई है। ऐसे में कंपनी के लिए राह आसान नहीं है। उसपर बजट से मिडरेंज सेगमेंट में प्रीमियम फ़ीचर वाले डिवाइस पेश करने का दबाव रहेगा। संभव है कि डुअल रियर कैमरा सेटअप इस ओर सही कदम साबित होगा।
Advertisement

अभी आधिकारिक लॉन्च में कुछ दिन बाकी हैं, उम्मीद है कि कंपनी कुछ और टीज़र ज़ारी करेगी। माइक्रोमैक्स के पिटारे में क्या है? खुलासा 29 मार्च 2017 को हो जाएगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.