माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किेए बड़ी बैटरी वाले कैनवस जूस 3 और जूस 3+ स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 17:52 IST
माइक्रोमैक्स ने अपने कैनवस जूस सीरीज में दो नए स्मार्टफोन कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ लॉन्च किए हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रुपये है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। वहीं, माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3+ की बिक्री सितंबर महीने के अंत से शुरू होगी। कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। उम्मीद है कि इसका ऐलान डिवाइस को बाज़ार में उतारने के दौरान किया जाए। कंपनी ने बताया है कि कैनवस जूस 3+ की भी बिक्री ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के जरिए होगी।

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3+)
Advertisement

आपको याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स के नए कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन की बिक्री पिछले हफ्ते एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए शुरू हुई थी।

कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ स्मार्टफोन के ज्यादार फ़ीचर एक जैसे हैं। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाला कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन 5 इंच (720x1280 पिक्सल) के एचडी आईपीएस डिस्प्ले के साथ आएगा जबकि एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड कैनवस जूस 3+ में 5.5 इंच का स्क्रीन है। दोनों ही स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन मौजूद हैं।
कैनवस जूस 3+ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जबकि कैनवस जूस 3 में 2 मेगापिक्सल का। इंटरनल स्टोरेज के लिहाज से देखा जाए तो कैनवस जूस 3+ डिवाइस 16जीबी के साथ आएगा और कैनवस जूस 3 स्मार्टफोन 8जीबी के। माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं।
Advertisement

कैनवस जूस सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह कैनवस जूस 3 और कैनवस जूस 3+ में 4000एमएएच पावर वाली बड़ी बैटरी है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक (6580) प्रोसेसर के साथ 2जीबी का रैम होंगे। दोनों ही स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। दोनों ही डिवाइस माइक्रोएसडी कार्ड (32जीबी तक) को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

(पढ़ें: माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 2)

कनेक्टिविटी की बात करें तो माइक्रोमैक्स कैनवस जूस 3 और जूस 3+ स्मार्टफोन 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ फ़ीचर के साथ आएंगे। अफसोस की बात यह है कि दोनों ही डिवाइस 4जी सपोर्ट नहीं करते हैं। इससे यूज़र निराश हो सकते हैं। स्मार्टफोन एक्सेलेरोमीटर, मेगनिटोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएंगे।
Advertisement

कंपनी का दावा है कि कैनवस जूस 3 की बैटरी 14 घंटे का टॉक टाइम और 514 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी। वहीं, कैनवस जूस 3+ की बैटरी 2जी पर 12 घंटे और 3जी पर 8 घंटे का टॉक टाइम देगी व 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.