माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी+ स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 नवंबर 2015 14:00 IST
सितंबर महीने में कैनवस ब्लेज़ 4जी स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद माइक्रोमैक्स ने इस हैंडसेट का नया वर्ज़न कैनवस ब्लेज़ 4जी+ पेश किया है। इसे कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हैंडसेट को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी+ की सबसे बड़ी खासियत इसमें भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होना है। माइक्रोमैक्स की लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि हैंडसेट कैट. 4 को सपोर्ट करता है और डिवाइस 150 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करेगा। गौर करने वाली बात है कि कैनवस ब्लेज़+ के कई स्पेसिफिकेशन कैनवस ब्लेज़ वाले ही हैं। दोनों ही डुअल-सिम हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं और इनमें 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) के आईपीएस डिस्प्ले हैं। दोनों ही डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद हैं।
Advertisement

4जी के अलावा हैंडसेट 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। दोनों ही हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे हैं। माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी+ स्मार्टफोन 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6735एम) चिपसेट और 1 जीबी के रैम से लैस होगा। कैनवस ब्लेज़ 4जी+ में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 1750 एमएएच की बैटरी है जो 5 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

कैनवस ब्लेज़ 4जी+ ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। यह देखते हुए कि माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी+ के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन ब्लेज़ 4जी वाले ही हैं तो हम नए हैंडसेट की कीमत 6,999 रुपये के आसपास होने की उम्मीद कर सकते हैं। इस प्राइस रेंज में माइक्रोमैक्स कैनवस ब्लेज़ 4जी+ की भिड़ंत मोटोरोला मोटो ई (जेन 2) 4जी और शाओमी रेडमी 2 से होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.