माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 मई 2016 18:22 IST
देश की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने दो बेहद ही किफायती स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 को क्रमशः 2,749 और 2,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन क्वाड कोर चिपसेट और 3जी कनेक्टिविटी से लैस हैं। ये एंड्रॉयड लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेंगे। कंपनी को उम्मीद है कि कम कीमत की वजह से फ़ीचर फोन इस्तेमाल करने वाले 7 करोड़ यूज़र द्वारा इन स्मार्टफोन को पसंद किया जाएगा।
 
(माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम की तस्वीर)

अब बात माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम के स्पेसिफिकेशन की। इसमें 3.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस इस फोन में 512 एमबी का रैम है। माइक्रोमैक्स सुप्रीम बोल्ट की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर यूज़र 32 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकते हैं। बोल्ट सुप्रीम हैंडेसट 3जी कनेक्टिविटी से लैस है और इसको पावर देने का काम करती है 1200 एमएएच की बैटरी। प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा है। यह हैंडसेट शैंपेन एंड व्हाइट और ग्रे एंड ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अब बात माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम 2 की। इसमें 3.9 इंच का डिस्प्ले है। 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस इस फोन में 512 एमबी का रैम भी दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जो 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाई जा सकती है। एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1 पर चलने वाले इस फोन में 2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर एक वीजीए कैमरा मौजूद रहेगा। इस हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 1400 एमएएच की बैटरी। 2,999 रुपये वाला यह स्मार्टफोन ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। यह मुफ्त फ्लिपकवर के साथ आता है।
Advertisement

माइक्रोमैक्स बोल्ट सुप्रीम और बोल्ट सुप्रीम 2 देशभर के रिटेल स्टोर में मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.