Micromax Bharat 5 शुक्रवार को भारत में होगा लॉन्च

किफ़ायती रेडमी 5ए के साथ शाओमी भारत में अपनी स्थिति मजबूत मजबूत कर रही है। वहीं माइक्रोमैक्स भी अपने नए भारत 5 को लॉन्च करने के साथ चीनी कंपनी को चुनौती देने की तैयारी में है। कंपनी शुक्रवार को माइक्रोमैक्स भारत 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Micromax Bharat 5 शुक्रवार को भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
किफ़ायती रेडमी 5ए के साथ शाओमी भारत में अपनी स्थिति मजबूत मजबूत कर रही है। वहीं माइक्रोमैक्स भी अपने नए भारत 5 को लॉन्च करने के साथ चीनी कंपनी को चुनौती देने की तैयारी में है। कंपनी शुक्रवार को माइक्रोमैक्स भारत 5 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। भारतीय स्मार्टफोन निर्माता 1 दिसंबर, शुक्रवार को गुरुग्राम में एक इवेंट का आयोजन कर रही है। कंपनी ने लॉन्च से पहले मीडिया इनवाइट और टीज़र साझा करने शुरू कर दिए हैं। इनसे पता चलता है कि Micromax Bharat 5 एक बड़ी बैटरी वाला फोन होगा।

इनवाइट में एक टैगलाइन का ज़िक्र है, "Witness the 'Power of 5'"। इसके अ्लावा कंपनी ने सोशल मीडिया पेज पर गुरुवार को एक टीज़र जारी किया जिससे फोन में बड़ी बैटरी (5000 एमएएच के आसपास) होने का खुलासा हुआ है। टीज़र तस्वीर में एक फ्लैश आइकन है जिससे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी होने के संकेत भी मिलते हैं।

याद दिला दें कि माइक्रोमैक्स ने अप्रैल में भारत 2 के लॉन्च के साथ किफ़ायती स्मार्टफोन सीरीज़ भारत को पेश किया था। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई सपोर्ट दिया गया था और इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई। सितंबर में, माइक्रोमैक्स ने भारत 3 और भारत 4 लॉन्च किए। कंपनी ने दावा किया कि भारत 2 के 20 लाख से ज़्यादा डिवाइस बिके। दोनों हैंडसेट को एंड्रॉयड 7.0 के साथ लॉन्च किया और इनमें 22 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट दिया गया था। भारत 3 की कीमत जहां 4,499 रुपये थी वहीं भारत 4 को 4,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

अक्टूबर में, माइक्रोमैक्स ने बीएसएनएल की साझेदारी में भारत 1 फ़ीचर फोन लॉन्च किया जो 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। इस फ़ीचर फोन को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के जियो फोन और एयरटेल के कार्बन ए40 हैंडसेट के जवाब में उतारा गया था। माइक्रोमैक्स भारत 1 की कीमत 2,200 रुपये रखी गई। (रिव्यू)

लॉन्च हुए पिछले भारत स्मार्टफोन को देखें तो, भारत 5 को भी एक बजट कीमत पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। फोन को गुरुवार को लॉन्च हुए शाओमी रेडमी 5ए की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये की टक्कर में उतारा जा सकता है। बता दें कि शाओमी रेडमी 5ए खरीदने वाले पहले 50 लाख ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। शाओमी रेडमी 5ए में एक 5 इंच एचडी डडिस्प्ले, क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर है। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है। हैंडसेट में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी 5ए में एक डुअल-सिम 4जी वीओएलटीई फोन है और इसमें एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलता है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। हालांकि, शाओमी ने फोन में एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Micromax, Micromax Bharat 5, Mobiles, Xiaomi Redmi 5A
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »