Mi Super Sale 2020: रेडमी फोन को कम दाम में खरीदने का मौका, ये हैं बेस्ट ऑफर

Mi Super Sale 2020 की शुरुआत हो चुकी है और यह सेल 31 जनवरी तक चलेगी। इस सेल के दौरान ग्राहक रेडमी नोट 7, नोट 8 सीरीज, रेडमी के20 सीरीज आदि स्मार्टफोन पर डील्स पा सकते हैं। इस सेल में ग्राहकों को एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जनवरी 2020 20:13 IST
ख़ास बातें
  • Mi Super Sale 2020 31 जनवरी तक चलेगी
  • इस सेल में 4,299 रुपये की शुरुआती कीमत में रेडमी फोन खरीदे जा सकते हैं
  • मी सुपर सेल में बिना ब्याज़ की किस्तों का विकल्प भी मिल रहा है

Mi Super Sale 2020 में Redmi Note 7, Note 8 Series समेत कई स्मार्टफोन पर डील मिल रही है

Xiaomi इस महीने की शुरुआत में Mi Super Sale का आगाज़ किया था और अब कंपनी ने इस सेल की एक बार फिर शुरुआत कर दी है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर इस सेल की शुरुआत हो चुकी है और यह सेल 31 जनवरी 2020 तक चलेगी। इस सेल के दौरान शाओमी अपने कुछ चुनिंदा फोन पर डिस्काउंट की पेशकश करती है। सेल में Redmi Note 7 Pro, Redmi K20 Series, Poco F1 सेमत कुछ नए फोन पर भी डील्स और डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा ग्राहकों को मी सुपर सेल में बिना ब्याज वाली किस्तों का विकल्प भी मिलता है। पुराने फोन को एक्सचेंज करने वाले ग्राहकों को कुछ अतिरिक्त छूट भी दी जाती है। सेल के दौरान मिलने वाली डील्स इस प्रकार है।

Redmi Go शाओमी का भारत में सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। यह फोन एंड्रॉयड गो के साथ आता है। हाल ही में कंपनी ने इस फोन की कीमत में स्थाई कटौती की थी, जिसके बाद फोन की शुरुआती कीमत 4,299 रुपये हो गई थी। इस सेल के दौरान भी ग्राहक फोन को इसी कीमत में खरीद सकते हैं। कंपनी का पॉप्युलर फोन Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 9,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जो कंपनी के मुताबिक, एमआरपी से 4,000 रुपये कम है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये और 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल को 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

इसी तरह Mi Super Sale में Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल को 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लाइअप का सबसे सस्ता फोन रेडमी 7ए भी सेल के दौरान 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi ने हाल ही में Remdi K20 Series की कीमत में भी कटौती की थी। यह फोन इस मी सुपर सेल के दौरान नई कीमत में बेचा जा रहा है। रेडमी के20 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन के 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल का दाम 22,999 रुपये है। इसी तरह Redmi K20 Pro के 6 जीबी और 128 जीबी मॉडल को 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

शाओमी की नई Redmi Note 8 Series पर भी डील दी जा रही है। रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसका सबसे हाई-एंड वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 17,999 रुपये है। इस फोन के साथ कंपनी 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi Super Sale, xiaomi sale
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.