Mi Note 5 लॉन्च हो सकता है 31 मई को, लीक हुए फीचर और स्पेसिफिकेशन

ऐसा लग रहा है कि शाओमी Mi 8 और मीयूआई 10 के अलावा कुछ नया प्रोडक्ट लेकर आ रही है। 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में संभव है कि कंपनी Mi Note 5 को उतारे...

Mi Note 5 लॉन्च हो सकता है 31 मई को, लीक हुए फीचर और स्पेसिफिकेशन

Mi Note 5

ख़ास बातें
  • शाओमी Mi 8 और मीयूआई 10 के साथ ला सकती है एक अन्य स्मार्टफोन
  • 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में हटेगा पर्दा
  • Mi Band 3 के लॉन्च होने की चर्चाएं पहले से हैं
विज्ञापन
ऐसा लग रहा है कि शाओमी  Mi 8 और मीयूआई 10 के अलावा कुछ नया प्रोडक्ट लेकर आ रही है। 31 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट में संभव है कि कंपनी Mi Note 5 को उतारे। बता दें कि Mi Band 3 के लॉन्च होने की चर्चाएं पहले से हैं। Mi Note 5 स्मार्टफोन मी नोट 3 का अपग्रेड होगा, जो पिछले साल सितंबर में आया था। इसके अलावा उम्मीद है कि कंपनी नए चिपसेट Surge S2 को उतारे, साथ में आएगा वायरलेस चार्जिंग पैड भी।
 
mi

Xiaomi Mi Note 5 का प्रमोशनल मैटेरियल लीक हुआ है, जिसे गिज़चाइना ने रिपोर्ट किया है। लीक हुई तस्वीर में स्पेसिफिकेशन, फीचर का इशारा मिला है। यह बताता है कि स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल स्क्रीन 2.0 डिज़ाइन होगा। साथ ही बेहद पतले बेज़ल इसमें दिए जा सकते हैं। तस्वीर में ज़िक्र है कि Xiaomi Mi Note 5 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा। साथ देंगे 6 जीबी रैम और 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा या फिर सिंगल सेंसर होगा, यह अभी साफ नहीं है। प्रमोशनल तस्वीरें इशारा करती हैं कि फोन 43 एलटीई बैंड सपोर्ट करेगा।
 
xiaomi

लीक हुई तस्वीर में Xiaomi Mi Note 5 के दाम का भी ज़िक्र है। 4 जीबी/64 जीबी वेरिएंट यहां 2,299 चीनी युआन (24,400 रुपये) का है। यह कीमत मी नोट 3 के लॉन्च प्राइस से कुछ कम है।

ध्यान रहे, चीनी सोशल साइट वीबो की पोस्ट के हवाले से Xiaomi ने एक तस्वीर जारी की थी। इससे पता चला था कि कंपनी ने आगामी इवेंट में लॉन्च होने जा रहे फोन का नाम मी7 क्यों नहीं रखा। तस्वीर में 7 दिख रहा है लेकिन लिखा है, चूंकि, Xiaomi Mi 8 उम्मीदों से बेहतर है तो शाओमी ने इसे Mi 8 नाम देने का फैसला किया है। इसे सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड ने देखा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी की 8वीं एनीवर्सरी पर दस्तक देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi Note 5
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »