Mi Note 10 Lite भारत में Mi 10i नाम से होगा सकता है लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Xiaomi ने Mi 10 5G को भारत में मई में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। आगामी मॉडल इसी का लाइट वेरिएंट होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Mi Note 10 Lite अप्रैल में यूरोप में हुआ था लॉन्च
  • मी नोट 10 लाइट की युरोप में कीमत लगभग 30,800 रुपये से शुरू होती है
  • एक टिप्सटर ने Mi 10i का कोडनेम “tocoin” बताया है

Mi Note 10 Lite को इस साल अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था

Mi Note 10 Lite स्मार्टफोन कथित रूप से भारत में Mi 10i के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में अप्रैल में लॉन्च किया गया था, जिसे Mi Note 10 के लाइट वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन 3D कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ आता है। मी नोट 10 लाइट में 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है। बता दें, मी नोट 10 लाइट स्मार्टफोन इस सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है, इससे पहले कंपनी Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro से पर्दा उठा चुकी थी।

the_tech_guy नामक एक टिप्सटर ने ट्विटर पर स्क्रीनशॉट साझा किया है। इस स्क्रीनशॉट में एक कोड है, जिसे लेकर सुझाव दिया गया है कि यह Mi Note 10 Lite का भारतीय वर्ज़न Mi 10i हो सकता है। तस्वीर के अनुसार, फोन का कोड “tocoin” है।
Advertisement
 

याद दिला दें, शाओमी ने Mi 10 5G को भारत मई में लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 49,999 रुपये थी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल मी नोट 10 लाइट के भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। यह मी नोट 10 लाइट इस साल अप्रैल में यूरोप में लॉन्च किया गया था।
 

Mi Note 10 Lite price, availability details

मी नोट 10 लाइट की यूरोप में कीमत 349 यूरो (करीब 30,800 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 399 यूरो (करीब 35,200 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि इस फोन का 8 जीबी रैम वेरिएंट भी होगा। लेकिन कीमत का खुलासा नहीं किया गया। स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक, नेब्यूला पर्पल, ग्लेसियर व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Mi Note 10 Lite specifications

डुअल सिम मी नोट 10 लाइट एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.47 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है। यह वाटरड्रॉप नॉच, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन का डिस्प्ले एचडीआर 10 को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

पिछले हिस्से पर दिए गए क्वाड कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर डुअल एलईडी फ्लैश मौज़ूद है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi ने अपने इस फोन में 128 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज दी है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Mi Note 10 Lite की बैटरी 5,260 एमएएच की है। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 157.8x74.2x9.67 मिलीमीटर है और वज़न 208 ग्राम।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.47 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5260 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  2. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.