• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Mi 11 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 64MP कैमरे से हो सकता है लैस!

Mi 11 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 64MP कैमरे से हो सकता है लैस!

Mi 11 Lite फोन में 4जी और 5जी दोनों वेरिएंट आ सकते हैं, जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले से लैस होगा।

Mi 11 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, 64MP कैमरे से हो सकता है लैस!

Mi 11 Lite 4G फोन बोबा ब्लैक, बबलगम ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है

ख़ास बातें
  • Mi 11 Lite तीन कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक
  • मी 11 लाइट को 29 मार्च को किया जा सकता है लॉन्च
  • फोन में 4,250 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है
विज्ञापन
Mi 11 Lite स्मार्टफोन की कीमत, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक हो गए है। माना जा रहा है कि यह फोन 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह 29 मार्च को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसमें Mi 11 Ultra और Mi 11 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इन दोनों फोन के साथ मी 11 लाइट भी पेश किया जा सकता है। इस फोन में 4 जी और 5जी दोनों वेरिएंट आ सकते हैं, जो कि ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट डिस्प्ले से लैस होगा। मी 11 लाइट में तीन कलर ऑप्शन पेश किए जा सकते हैं।
 

Mi 11 Lite price (expected)

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, Mi 11 Lite के 4G वेरिएंट की कीमत EUR 279 (लगभग 24,000 रुपये) होगी, जिसमें फोन का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा, फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 329 (लगभग 28,300 रुपये) हो सकती है। वहीं, दूसरी तरफ फोन का 5G वेरिएंट 128 जीबी स्टोरेज व दो रैम कॉन्फिग्रेशन के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत EUR 399 (लगभग 34,300 रुपये) और EUR 429 (लगभग  36,900 रुपये) हो सकती है। मी 11 लाइट 4जी फोन बोबा ब्लैक, बबलगम ब्लू और पीच पिंक कलर ऑप्शन के साथ आ सकता है, जबकि 5जी वेरिएंट ट्रफल ब्लैक, सिट्रस येलो और मिंट ग्रीन के साथ दस्तक देगा।
 

Mi 11 Lite design (expected)

रिपोर्ट में साझा किए रेंडर्स के अनुसार, मी 11 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन तीन कलर ऑप्शन में आ आएगा, जो कि पिछले हफ्ते टिप्सटर द्वारा साझा किए रेंडर्स से मेल खाते हैं। WinFuture रिपोर्ट में मी 11 लाइट के रेंडर्स में फोन को सभी एंगल्स से देखा जा सकता है, जिससे पता चलता है कि फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से साथ दस्तक देगा।
 

Mi 11 Lite specifications (expected)

लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी 11 लाइट का 4जी वर्ज़न स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर से लैस होगा, जबकि 5जी वेरिएंट स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आएगा। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर काम कर सकता है। फोन में 6.55 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा। मी 11 लाइट में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में 4,250 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा।

Xiaomi ने फिलहाल यह पुष्टि नहीं की है कि 29 मार्च को अल्ट्रा व प्रो वेरिएंट के साथ मी 11 का लाइट वर्ज़न पेश किया जाएगा या नहीं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.55 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4250 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Lite, Mi 11 Lite price, Mi 11 Lite specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »