• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi का Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन 25 हजार से कम की कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Xiaomi का Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन 25 हजार से कम की कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च!

इंडिया टुडे टेक की रिपोर्ट की मानें तो भारत में इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 25 हजार रुपये के नीचे हो सकती है।

Xiaomi का Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन 25 हजार से कम की कीमत में जल्द होगा भारत में लॉन्च!

Xiaomi Mi 11 Lite 4G की कीमत की अधिकारिक तौर पर फिलहाल घोषणा नहीं की गई है।

ख़ास बातें
  • इस फोन में 6.55 इंच की फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • Mi 11 Lite 4G में 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है
  • फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,250mAh की बैटरी है
विज्ञापन
Xiaomi का Mi 11 Lite 4G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। शाओमी इंडिया के प्रबंधन निदेशक मनु कुमार ने यह जानकारी दी है। अभी कंपनी की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इस स्मार्टफोन के 5जी और 4जी दोनों ही वेरिएंट्स को कंपनी एक साथ लॉन्च करेगी या नहीं। शाओमी ने Mi 11 Lite 4G और Mi 11 Lite 5G को इस साल मार्च महीने में ग्लोबल स्तर पर उतारा था। ताजा खबरों में इसकी भारतीय कीमत भी सामने आ रही है। हालांकि कंपनी की ओर से भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

Mi 11 Lite 4G Price (Expected)

इंडिया टुडे टेक की रिपोर्ट की मानें तो भारत में इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 25 हजार रुपये के नीचे हो सकती है। वहीं इसके 5जी वेरिएंट की कीमत यूरोप में 369 यूरो (लगभग 32,800 रुपये) है। कंपनी ने रिपोर्ट में कहा है कि अभी इस फोन का 4जी वेरिएंट ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी फिलहाल इस स्मार्टफोन का 5जी वेरिएंट भारत में लाने पर विचार नहीं कर रही है। 
 

Mi 11 Lite 4G (Global variant) specifications

Mi 11 Lite 4G में 6.55 इंच की फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसमें 402ppi की पिक्सल डेन्सिटी है। इसमें HDR10 का सपोर्ट है और 800 nits की पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इसमें Corning Gorilla Glass 5 की सुरक्षा भी दी गई है। फोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC चिपसेट है। मैमरी की बात करें इसमें 8GB तक की LPDDR4X RAM दी गई है और 128GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

ऑप्टिकल्स में देखें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें 64 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसमें f/1.79 लेंस है। वहीं साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो लेंस है जिसका अपर्चर f/2.4 है। फ्रंट की तरफ इसमें 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसमें f/2.45 अपर्चर लेंस है।

इसके कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi, 4G, Bluetooth v5.1, NFC, GPS औ चार्जिंग के लिए एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सेंसर्स की बात करें तो फोन में प्रॉक्सिमिटी, एम्बियंट लाइट, एक्सेलरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रोनिक कम्पास, लीनियर मोटर और आईआर ब्लास्टर भी दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,250mAh की बैटरी है। इसका आकार 160.53x75.73x6.81mm है और भार केवल 157 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब AI से पूछे किसने आपको WhatsApp पर ब्लॉक किया है या नहीं
  2. AI बनाम इंसान पर Zoho फाउंडर श्रीधर वेम्बू और OpenAI के CEO आमने-सामने, जानें पूरा मामला
  3. Motorola Edge 70 Fusion 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ होगा पेश, लिस्टिंग से खुलासा
  4. Realme P4 Lite 4G vs Samsung Galaxy A07 4G vs Tecno Pop 9 5G: जानें 10K में कौन सा है बेस्ट
  5. Vivo V70 FE होगा अगला 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाला फोन, लॉन्च से पहले लीक हुए फुल स्पेसिफिकेशन्स!
  6. LG ने लॉन्च की बड़ी बैटरी, Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर वाली Gram 16 (2026) लैपटॉप सीरीज
  7. WhatsApp पर रात में जागे बिना भी कर पाएंगे मैसेज, आ रहा अनोखा फीचर
  8. iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
  9. Livspace ने की 1000 कर्मचारियों की छंटनी और को-फाउंडर ने भी दिया इस्तीफा, जानें क्या AI है वजह
  10. क्या कंपनियां AI को बना रही हैं छंटनी का बहाना? Sam Altman ने बताई चौंकाने वाली सच्चाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »