Mi 10 को भारत में लॉन्च किए जाने से पहले मिली अहम जानकारी

Mi 10 और Mi 10 Pro ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। शाओमी के दोनों ही प्रीमियम फोन बीते महीने ही चीन में लॉन्च किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 18:38 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 सीरीज भारत से पहले चीन में हो चुकी है लॉन्च
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित शाओमी मी 10 के तीन वेरिएंट हो चुके हैं लॉन्च
  • बीते कुछ सालों से भारत में शाओमी मी सीरीज़ के फोन नहीं हुए हैं लॉन्च

Mi 10 भारत में कब होगा लॉन्च? जानकारी उपलब्ध नहीं

Mi 10 को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन लॉन्च से पहले शाओमी मी 10 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी ऑनलाइन लीक हो गई है। इस फोन के दो वेरिएंट लाए जाने की खबर है और स्टोरेज 256 जीबी तक होगी। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने पिछले महीने टीज़ऱ ज़ारी करते हुए Mi 10 और Mi 10 Pro को भारत में लाने की जानकारी दी थी। Xiaomi की मी सीरीज़ के ये फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 90 हर्ट्ज़ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले के साथ आते हैं। मी 10 और मी 10 प्रो में LPDDR5 रैम व यूएफएस 3.0 स्टोरेज भी होगी।

91Mobiles की रिपोर्ट की मानें तो भारत में Mi 10 फोन 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ 8 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। शाओमी के यह फोन कोरल ग्रीन और ट्विलाइट ग्रे कलर ऑप्शन में मिलेगा।

Gadgets 360 स्वतंत्र रूप से इस जानकारी की पुष्टि कर सका है। हालांकि, शाओमी इंडिया के चीफ द्वारा मी 10 और मी 10 प्रो के लॉन्च की तरफ इशारा दिया जा चुका है, तो यह उम्मीद करना गलत नहीं है कि मी सीरीज के कम से कम दो अलग स्टोरेज और कलर वेरिएंट लाए जाएं।

जनवरी में Xiaomi के वरिष्ठ अधिकारी रघु रेड्डी ने भी गैजेट्स 360 को बताया था कि कंपनी की मी प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस को भारत लाने की योजना है। इससे भी अंदाजा लगता है कि कंपनी मी 10 फोन को भारत में लॉन्च करने वाली है।
Advertisement

Mi 10 और Mi 10 Pro पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए थे। मी 10 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,999 (लगभग 42,400 रुपये) है। इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 4,299 (लगभग 45,600 रुपये) है। वहीं, इसके 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,699 (लगभग 49,800 रुपये) है। चीन में मी 10 टाइटेनियम सिल्वर ब्लैक, पीच गोल्ड और आई ब्लू रंग में मिलता है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10 specifications, Mi 10, Xiaomi Mi 10, Xiaomi India, Mi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.