मेज़ू एमएक्स5ई में है 16 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2016 12:27 IST
मेज़ू का नया स्मार्टफोन एमएक्स5ई गुपचुप तरीके से चीन में लिस्ट कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च हुए एमएक्स5 का ही नया वेरिएंट है। हालांकि एमएक्स5ई में दिए गए स्पेसिफिकेशन और कीमत मेज़ू एमएक्स5 से कुछ कम है। मेज़ू के इस फोन को कंपनी के स्टोर से 1,699 चीनी युआन (करीब 17,411 रुपये) में खरीदा जा सकता है।

 मेज़ू एमएक्स5ई स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला स्टैंडर्ड मीडियाटेक 64-बिट एमटी6795 हेलियो एक्स10 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि एमएक्स5 में 20.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था। फोन में बाकी सारे फीचर एमएक्स5 स्मार्टफोन के जैसे ही हैं। एमएक्स5 की तरह ही यह फोन भी मेटल बॉडी का बना है जिसका फिज़िकल होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा।

हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। ग्राफिक्स के लिए प़वरवीआर जी6200 जीपीयू दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। डिवाइस में f/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4G एलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/एजीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ आएगा। बैटरी क्षमता 3150 एमएएच है यह क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है और दोनों ही सिम 4जी सपोर्ट करते हैं। डिवाइस में ग्रेविटी सेंसर, आईआर प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और डिजिटल कंपास मौजूद है।
Advertisement

कंपनी द्वारा एमएक्स5ई को चीन के बाहर लॉन्च करने के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.