एमडब्ल्यूसी 2017 में मेज़ू का इवेंट 28 फरवरी को

एमडब्ल्यूसी 2017 में मेज़ू का इवेंट 28 फरवरी को
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू एमडब्ल्यूसी 2017 में एक इवेंट का आयोजन करेगी। कंपनी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

मेज़ू द्वारा भेजे गए इनवाइट से खुलासा होता है कि कंपनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी शुरू होने के एक दिन बाद 28 फरवरी को होगी। हालांकि इस इनवाइट से इवेंट के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं मिली है। ना ही इस इनवाइट से कंपनी द्वारा किसी प्रोडक्ट को पेश करने के बारे में कुछ पता चला है। इनवाइट में सिर्फ ''फास्टर दैन ऐवर'' लिखा हुआ है।

मेज़ू ने पिछले हफ्ते ही चीन में अपने एम3एस का अपग्रेडेड वेरिएंट एम5एस लॉन्च किया। कंपनी ने हैंडसेट के दो वेरिएंट पेश किए हैं जो स्टोरेज पर आधारित हैं। बता दें कि 16 जीबी वेरिएंट की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये) है और 32 जीबी वेरिएंट 999 चीनी युआन (करीब 9,700 रुपये) में मिलेगा। फोन को रोज़ गोल्ड, मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड और स्टार ग्रे कलर में उपलब्ध कराया गया है।

मेज़ू एम5एस में 5.2 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी760 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 3 जीबी रैम फोन का हिस्सा है। यूज़र के पास 16 या 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में से एक को चुनने का विकल्प रहेगा। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.0 पर चलता है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। हैंडसेट हाइब्रिड डुअल सिम (नैनो+नैनो/माइक्रोएसडी कार्ड) स्लॉट के साथ आता है। फोन की बैटरी 3000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu mobile, Meizu smartphone, Meizu m5s
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »