• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • मेज़ू एमएक्स6 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एमएक्स6 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एमएक्स6 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
मेज़ू ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन मेज़ू एमएक्स6 चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है। मेज़ू एमएक्स6 चीन में सभी बड़े फिज़िकल  रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए 30 जुलाई से उपलब्ध होगा।  वहीं ऑनलाइन रिटेल स्टोर मेज़ू एमएक्स6 की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी।

इस इवेंट में कंपनी ने एमएक्स6 और प्रो6 के लिए 79 युआन (करीब 800 रुपये) की कीमत में एक लूप जैकेट भी लॉन्च किया। यह किसी फ्लिप कवर जैसा दिखता है जिसके आगे की तरफ नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारी के लिए एक ओपन सर्कल दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल चीन के बाहर इस स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मेज़ू ने 399 चीनी युआन (करीब 4,000 रुपये) की कीमत पर एक लाइफमी ब्लूटूथ स्पीकर भी लॉन्च किया।

मेज़ू एमएक्स6 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एलसीडी डिस्प्ले है। एमएक्स6 स्मार्टफोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880जीपीयू है। इस डिवाइस में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेजहै। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर लेटेस्ट फ्लाइम 5 यूआई दी गई है।
 

बात करें कैमरे की तो मेज़ू के इस नए स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव तौर पर कस्टमाइज्ड 12 मेगापिक्सल का आईएमएक्स386 रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.0, 6पी लेंस और पीडीएएफ से लैस है। वहीं वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में आगे की तरफ फिज़िकल होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है।

फोन में दी गई 3060 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के एक दिन से ज्यादा चलने का दावा किया गया है। मैक्चार्ज फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होने की वजह से बैटरी फटाफट चार्ज हो जाती है। मेज़ू एमएक्स6 का डाइमेंशन 153.6 x 75.2 x 7.25 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। इस हैंडसेट में 4जी एलटीई के साथ वीओएलटीई कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu mx6 launched, Meizu mx6 specification
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »