Meizu MX5 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट Snapdeal पर मिलेगा

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 19 अगस्त 2015 15:39 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू (Meizu) ने बुधवार को घोषणा की कि भारत में उसका फ्लैगशिप डिवाइस एमएक्स5 (MX5) एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील (Snapdeal) पर बिकेगा। स्मार्टफोन को 26 अगस्त को लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी इसी दिन दिल्ली में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है।

चीन की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने भारत में हैंडसेट की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को चीन में जून महीने में ही लॉन्च किया गया था।
Advertisement

MX5 में मेटल बॉडी फ्रेम है जिसे एनोडाइजिंग प्रोसेस के जरिए बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि नए फिजिकल होम बटन की पोज़ीशन ऐसी है जिससे हैंडसेट को एक हाथ से ऑपरेट करने में यूज़र को कोई परेशानी नहीं होगी। गौर करने वाली बात है कि फिज़िकल होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा।

हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिस पर Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 441ppi है। Meizu के नए MX5 स्मार्टफोन में हाल में लॉन्च किए गए MediaTek के 2.2GHz 64-bit Helio X10 octa-core प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 3GB रैम (RAM) और PowerVR G6200 GPU के साथ आएगा। हैंडसेट Flyme 4.5 OS पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस है और दोनों ही सिम 4G सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

मेज़ू एमएक्स5 (Meizu MX5) में Sony IMX220 Exmor RS BSI सेंसर, लेज़र ऑटोफोकस और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 20.7 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा 4K रिज़ॉल्यूशन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। डिवाइस में f/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। कनेक्टिविटी की बात करें तो स्मार्टफोन 4G LTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, Glonass और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ आएगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 3150mAh की बैटरी है और यह क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। क्विक चार्जिंग कंपनी के mCharge टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। डिवाइस में ग्रेविटी सेंसर, IR प्रॉक्सिमिटी सेंसर, गायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर और डिजिटल कपास मौजूद है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 149.9x74.7x7.6mm है और वज़न 149 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.