Meizu M6 Note लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन की सारी खासियतें जानें

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने घरेलू मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम6 नोट लॉन्च किया है। Meizu M6 Note को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है।

Meizu M6 Note लॉन्च, दो रियर कैमरे वाले इस फोन की सारी खासियतें जानें
ख़ास बातें
  • मेज़ू के इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
  • मेज़ू एम6 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है
  • 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने घरेलू मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम6 नोट लॉन्च किया है। Meizu M6 Note को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया है। मेज़ू के इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1099 चीनी युआन (करीब 10,570 रुपये) है। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है जो 1299 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) में मिलेगा। सबसे महंगा वर्ज़न 1699 चीनी युआन (करीब 16,350 रुपये) का है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। मेज़ू एम6 नोट की अहम खासियत डुअल रियर कैमरा है।

मेज़ू एम6 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हमने आपको पहले ही बताया है कि हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं- 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित फ्लैम ओएस 6 पर चलेगा।

अब बात Meizu M6 Note के सबसे अहम फीचर डुअल रियर कैमरे की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, सोनी आईएमएक्स362/सैमसंग 2एल7 सेंसर और एफ/1.9 अपर्चर से लैस है। दूसरा रियर सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मेज़ू के इस फोन का डाइमेंशन 154.6 x 75.2 x 8.35 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। यह 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu M6 Note Launched
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »