मेज़ू एम3एस में है 5 इंच डिस्प्ले और फिगंरप्रिंट सेंसर, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2016 15:55 IST
मेज़ू ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन एम3एस लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में मिलेगा। स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 699 चीनी युआन (करीब 7,200 रुपये) और 899 चीनी युआन (करीब 9,200 रुपये) है। मेज़ू एम3एस स्मार्टफोन कंपनी के आधिकारिक स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी।

बात करें स्पेसिफिकेशऩ की तो मेज़ू एम3एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर फ्लाइम ओएस 5.1 स्किन दी गई है। मेज़ू का यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। इस फोन में 5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का स्क्रीन है जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली टी860 जीपीयू दिया गया है।

मेज़ू एम3एस दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में दूसरे सिम स्लॉट की जगह माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो मेज़ू के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस), अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मेज़ू एम3एस स्मार्टफोन में 3020 एमएएच बैटरी है। होम बटन में ही फिंरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ग्लोनास सपोर्ट दिया गया है।
Advertisement

मेज़ू ए3एस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.9x69.9x8.3 मिलीमीटर और वजन 138 ग्राम है। यह फोन गोल्ड, पिंक, सिल्वर और ग्रे कलर वेरिएंट में मिलेगा। फिलहाल फोन के चीन से बाहर उपलब्ध होने को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Lollipop, China, Meizu, Meizu m3s, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.