मेज़ू एम3 में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016 16:27 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू ने प्रो 6 और एम3 नोट हैंडसेट पेश करने के बाद नया स्मार्टफोन एम3 पेश किया है। यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। चीन में मेज़ू एम3 में 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,000 रुपये) है और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज की 799 चीनी युआन (करीब 8,000 रुपये)।

मेज़ू एम3 एक डुअल सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित फ्लाइम 5 ओएस पर चलता है। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 296 पीपीआई। मेज़ू एम3 में 1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ यूज़र के पास 2 या 3 जीबी रैम का विकल्प होगा।
Advertisement

मेज़ू एम3 का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.2 एपरचर, एलईडी फ्लैश और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। इसका फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। यह 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह भारतीय एलटीई बैंड को सपोर्ट करेगा या नहीं।

वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस जैसे अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर मेज़ू एम3 का हिस्सा हैं। इस स्मार्टपोन को पावर देने का काम करेगी 2870 एमएएच की बैटरी। 132 ग्राम वज़न वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.5x69.5x8.3 मिलीमीटर है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट और मैगनेटोमीटर शामिल हैं।
Advertisement

मेज़ू एम3 गोल्ड, ग्रे, व्हाइट, ब्लू और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि यह चीन के अलावा अन्य देशों में कब तक उपलब्ध होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कार खरीदने का है प्लान तो जानें कैसे होंगे फायदे?
  2. Samsung ने बढ़ाए अपने 3 सस्ते 5G फोन के दाम, ₹2 हजार तक महंगे हुए ये मॉडल!
  3. Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
  4. ₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
  5. URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
  6. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  7. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  8. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  9. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  10. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.